फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Another bus will go to Delhi via expressway

Agra News: एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाएगी एक और बस

Fri, 26 Apr 2024 12:34 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 26 Apr 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Another bus will go to Delhi via expressway
मैनपुरी।
विज्ञापन

मैनपुरी डिपो की एक और बस यमुना एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली तक जाएगी। जिले के यात्री इस बस से आनंद विहार तक की सीधी यात्रा कर सकेंगे। अलीगढ़ होकर कई बसों का संचालन केवल कौशांबी तक के लिए ही किया जा रहा है। कौशांबी में उतरकर यात्रियों को टैंपो से आनंद विहार तक जाना पड़ता है।

दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। मैनपुरी डिपो की एक बीएस-६ बस एक्सप्रेस वे होकर पहले से ही दिल्ली तक संचालित की जा रही है। अब डिपो की एक और बीएस-6 बस का संचालन एक्सप्रेस होकर किया जाएगा। इस बस का संचालन होनेे से जिले के यात्री सीधे आनंद विहार तक पहुंच सकेंगे। डिपो की अधिकांश बसों का संचालन अलीगढ़ होकर कौशांबी तक ही किया जा रहा है। कौशांबी से आनंद विहार तक पहुंचने में टैंपो का सहारा लेना पड़ता है।
विज्ञापन


यात्रियों की सुविधा के लिए यमुना एक्सप्रेस वे होकर एक और बीएस-६ बस का संचालन करने की येाजना है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए सुबह के समय इस बस का संचालन किया जाएगा। पहले से संचालित हो रही बस यमुना एक्सप्रेस वे होकर आनंद विहार तक जाती है। एक और बस का संचालन होने से एक्सप्रेस वे होकर दिल्ली जाने वाले यात्रियों की परेशानी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन





बसों का संचालन यात्रियों की संख्या के हिसाब से किया जाता है। जिस मार्ग पर यात्री ज्यादा निकलते हैं। उस मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसों की संख्या बढ़ा दी जाती है।

संजीव कुमार, एआरएम मैनपुरी डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed