{"_id":"66996b3e2f96b0ed91065ad4","slug":"anoop-mishra-becomes-president-of-food-grain-commission-agent-association-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-120835-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनूप मिश्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष बने अनूप मिश्रा
Fri, 19 Jul 2024 12:51 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। फूड ग्रेन कमीशन एजेंट एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन बृहस्पतिवार को मंडी परिसर में हुआ। आढ़तियों ने सर्व सम्मति से दो बार अध्यक्ष रहे अनूप मिश्रा को फिर अध्यक्ष चुना। सतीश राजपूत और रोहित चौहान को महामंत्री चुना गया। एक गुट ने बुधवार को भी बैठक कर अध्यक्ष और महामंत्री चुने थे।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा के निर्देशन पर चुनाव प्रक्रिया मंडी में शुरू हुई। अनुपम कुशवाह निदेशक के रूप में चुने गए। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी पवन गुप्ता को दी गई। आढ़तियों ने कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी आढ़ती अनिल यादव को सौंपी। अध्यक्ष बने अनूप मिश्रा और महामंत्री सतीश राजपूत ने कहा कि आढ़तियों की समस्याओं के निराकरण के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। रोहित चौहान ने कहा कि आढ़ती हक की हर स्तर पर लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर संजय सक्सेना , संजय भदौरिया, अखिलेश मिश्रा, मधुवीर सिंह चौहान, प्रदीप पांडेय, कौशलेंद्र सिंह चौहान ,अखिलेश यादव आदि आढ़ती मौजूद रहे।