Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Annual Athletic Meet Begins at St. Johns College

Agra News: सेंट जोंस कॉलेज में वार्षिक एथलेटिक मीट का आगाज

Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Annual Athletic Meet Begins at St. Johns College
एथलेटिक मीट
आगरा। सेंट जोंस कॉलेज में बुधवार को दो दिवसीय वार्षिक एथलेटिक मीट का शुभारंभ उत्साह के साथ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एसपी सिंह ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


पहले दिन 100 मीटर पुरुष एवं महिला दौड़, 110 मीटर पुरुष बाधा दौड़, 100 मीटर महिला बाधा दौड़, 200 और 400 मीटर पुरुष एवं महिला दौड़, भाला फेंक और रस्साकशी सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं और फाइनल के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया। गोला फेंक पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में रोहित ने पहला, अखिलेश सिंह ने दूसरा और मंजीत सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

गुरुवार को चक्का फेंक, 800 मीटर पुरुष दौड़, 400 मीटर रिले सहित विभिन्न स्पर्धाओं के फाइनल होंगे। इसके बाद समापन समारोह और पुरस्कार वितरण किया जाएगा। संचालन प्रो. संजय जैन ने किया। इस दौरान मीट समन्वयक प्रो. राजीव फिलिप, खेल प्रभारी डॉ. अमृता आइंद, प्रो. विन्नी जैन, प्रो. संजीव शर्मा, प्रो. राजू थॉमस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed