कासगंज। यूपीएससी के परिक्षा परिणाम में जिले के होनहार अंकित सिंह ने 594वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। अंकित वर्तमान में भारतीय रेल की कार्मिक सेवा में सेवारत है। अंकित की सफलता से उसके परिवार, रिश्तेदारों व मित्रों में खुशी का आलम है। अंकित सिंह मूल रुप से शहर के समीपवर्ती गांव ढोलना का रहने वाले हैं। मौजूदा समय में उसका परिवार आवास विकास कॉलोनी में रह रहा है। अंकित के पिता रामप्रसाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी मां पुष्पा देवी बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षिका हैं। अंकित के बड़े भाई गौरव सिंह भी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के माध्यम से चयनित होकर जीएसटी विभाग में अस्टिटेंट कमिश्नर बन गए। अंकित ने सीबीएसई विद्यालय से इंटर तक की शिक्षा ली।
फिर दिल्ली में बीकॉम करने के पश्चात सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। 2018 में अंकित ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी और डिप्टी एसपी के पद पर तैनाती मिली। इसके पश्चात वर्ष 2019 में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। जिसके माध्यम भारतीय रेल में कार्मिक सेवा में अधिकारी के पद पर तैनाती मिली। इस सफलता के बाद भी वह लगातार अच्छी रैंक हांसिल करने के लिए तैयारी करते रहे। इस बार उन्हें 594वीं रैंक मिली है। अंकित अपनी सफलता को श्रेय अपने माता पिता व भाई बहन को देते हैं। इस खुशी के मौके पर सोमवार को अंकित अपने घर नहीं थे। वे कोलकाता थे।