फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali murder case know why Prakhar conspired to kill up agra crime news

अंजलि हत्याकांड: प्रखर ने जानें क्यों रची हत्या की साजिश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह; बेटी ने भी दिया साथ

Mon, 12 Jun 2023 03:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 03:24 PM IST
सार

अंजलि की हत्या का आरोपी प्रखर पुलिस हिरासत में है। पूछताछ में उसने बताया कि आखिर अंजलि की हत्या उसने क्यों की। बड़ी बात ये है कि इस हत्या में अंजलि की बेटी ने भी आरोपी का साथ दिया था। 
 

विज्ञापन
Anjali murder case know why Prakhar conspired to kill up agra crime news
अंजलि का फाइल फोटो और दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या उसकी इकलौती बेटी ने ही कराई थी। प्रेम-संबंध का खुलासा होने पर अंजलि ने प्रखर को जेल भिजवाने की धमकी दी थी। इस पर प्रखर ने उसकी बेटी के साथ साजिश रची। बहाने से जंगल में बुलाकर प्रखर और उसके दोस्त शीलू ने अंजलि की हत्या कर दी। प्रेमी को बचाने के लिए बेटी कदम-कदम पर उसका साथ देती रही। आखिर में पुलिस की मनोवैज्ञानिक जांच में उसका झूठ सामने आ गया। रविवार को हत्याकांड का पर्दाफाश कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, बेटी भी हिरासत में है।

विज्ञापन

बेटी से भी हुई पूछताछ

डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि शनिवार रात को गंजडुंडवारा निवासी आरोपी प्रखर गुप्ता और शीलू को गिरफ्तार किया गया था। प्रखर दयालबाग के अपर्णा रिवर व्यू अपार्टमेंट में मां और भाई के साथ रहता था। पुलिस ने मृतका अंजलि बजाज की 15 वर्षीय बेटी को भी हिरासत में लिया था। तीनों से अलग-अलग पूछताछ की गई, इससे हत्याकांड का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'आखिरी बार मिलना है तो आ जाओ': बेटी ने फोन कर मां को जंगल में बुलाया, पेट में मारा चाकू, फिर प्रखर ने गला काटा

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी के मोबाइल में थे फोटो

प्रखर से पूछताछ में पता चला कि छह महीने से उसके प्रेम संबंध कारोबारी की बेटी से थे। 20 दिन पहले मां अंजलि को बेटी के मोबाइल में प्रखर के साथ खिंचे फोटो दिख गए। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। बेटी के नहीं मानने पर उन्होंने प्रखर को पाॅक्सो एक्ट में जेल भिजवाने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज

प्रखर को दी थी ये धमकी

वह कार्रवाई के बारे में जानकारी के लिए गूगल पर खोजने लगीं। वेब सीरीज 'सिर्फ एक बंदा काफी है' की तरह आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की कहने लगीं। यह भी कहा कि नाबालिग का बयान कोई मायने नहीं रखता है। प्रखर को जेल जाना ही पड़ेगा। यह बात बेटी ने प्रखर को बता दी। इस पर दोनों ने मां को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्रखर अपने दोस्त शीलू को गांव से आगरा लेकर आया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed