फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal lovers raised questions on the Municipal Corporation's care of stray dogs.

Agra News: पशुप्रेमियों ने नगर निगम की निराश्रित कुत्तों की देखरेख पर उठाए सवाल

Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Animal lovers raised questions on the Municipal Corporation's care of stray dogs.
105, विनीता शर्मा
आगरा। पशुप्रेमियों ने नगर निगम की निराश्रित कुत्तों को पकड़ने और उनकी देखरेख व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। पशु प्रेमी विनीता शर्मा ने कहा कि बृहस्पतिवार को एसएन मेडिकल काॅलेज से 13 निराश्रित कुत्तों को पकड़ा था, लेकिन इनको कहां रखा गया है। इनके भोजन और स्वास्थ्य की क्या व्यवस्था की है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। एनिमल वेलफेयर सेंटर भी स्थापित नहीं हुआ है तो ये कुत्ते कहां रखे गए हैं। नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह का कहना है कि कुत्तों को पकड़कर टीकाकरण कर छोड़ दिया जाता है। एसएन से पकड़े कुत्तों को जलेसर रोड स्थित एनिमल वैक्सीनेशन सेंटर पर रखा गया है, जिनका टीकाकरण करने के बाद छोड़ दिया जाएगा। कुत्तों को रखने के लिए सेंटर बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसका बजट करीब 50 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed