फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal cruelty in Agra Stab on the neck of mute animals in homes

आगरा में पशु क्रूरता: घरों में चल रहा बेजुबानों की गर्दन पर छुरा, नालियों में बह रहा खून; सो रहे हैं अधिकारी

Fri, 07 Mar 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

घर-घर में अवैध बूचड़खाने खुल हुए हैं। बेजुबानों की गर्दन पर छुरा चल रहा है। नालियों में खून बह रहा है, लेकिन अधिकारी सो रहे हैं।
 

विज्ञापन
Animal cruelty in Agra Stab on the neck of mute animals in homes
मांस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जेल जाने का डर, न जुर्माना की चिंता। पशु क्रूरता का ऐसा मखौल कि घर-घर में अवैध बूचड़खाने खुल गए हैं। मांस बिक्री के लिए बेजुबानों की गर्दन पर यहां छुरा चल रहा है। नालियों में खून बह रहा है। यह सब पुलिस, खाद्य सुरक्षा व निगम अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है।
विज्ञापन


जिले में छह महीने से मॉडर्न स्लॉटर हाउस बंद है। बाहर से मीट आपूर्ति भी नहीं हो रही। फिर भी होटल, रेस्तरां से लेकर हजार से अधिक दुकानों पर अवैध तरीके से मीट बिक रहा है। यह खुलासा आगरा मीट एसोसिएशन ने किया है। अध्यक्ष अकीलुर्हमान ने डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी से शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि पुलिस की मिलीभगत से बड़े पैमाने पर घर-घर में भैंस, बकरी, मुर्गा व अन्य पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने सूची भी डीएम को सौंपी है। उनका कहना है कि घनी आबादी क्षेत्र में मृत पशुओं के अवशेष से महामारी फैल सकती है। डीएम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जांच कराई तो प्रथम दृष्ट्या आरोप सही मिले। क्षेत्रीय अधिकारी विश्वनाथ शर्मा ने डीएम से संयुक्त कमेटी गठित करने की सिफारिश की है। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह पशु क्रूरता की श्रेणी में आता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर जिलों से मीट आपूर्ति के लिए निगम से कोई अनुमति नहीं ली गई। ऐसे में घरों में ही पशुओं का अवैध कटान हो रहा है। लोगों का आरोप है कि इसी की आड़ में गोकशी भी हो रही है। यह हाल तब है जब पशु  क्रूरता पर 2 साल तक की सजा व जुर्माना का प्रावधान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed