फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Animal census could not start even after 20 days

Agra News: 20 दिन बाद भी शुरु नहीं हो सकी पशु गणना

Sat, 21 Sep 2024 04:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 21 Sep 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Animal census could not start even after 20 days
कासगंज। जनपद में एक सितंबर से होने वाली पशु गणना 20 दिन बाद भी शुरु नहीं हो सकी। तीनों तहसीलों में पशु गणना के लिए सुपरवाइजर व गणना कार्मिकों की टीमें तैनात की हैं। लेकिन उन्हें ऑनलाइन पशु गणना के लिए लॉगिन आईडी नहीं मिलने से यह कार्य अब तक शुरू हो पा रहा है।पशु गणना 10 वर्षों के बाद की जाती है। इस गणना में जनपद के पालतु पशुओं की गणना की जानी हैं। गणना में पशुओं की नस्लों की भी जानकारी ली जाएगी। गणना के बाद जो नतीजे मिलेंगे इसके बाद ही पशुपालकों के विकास एवं हित के लिए नीतियां तैयार की जाएंगी। नस्लों की जानकारी से कृषि विशेषज्ञों, व्यापारियों, उद्यमियों एवं डेयरी उद्योगों को मदद मिलेगी। जनपद की तीनों तहसील के सातों ब्लॉकों में पशु गणना एक सितंबर से शुरु होनी थी, लेकिन कार्मिकों की लॉगिन आईडी अभी तक नहीं मिलने के कारण गणना का कार्य प्रभावित हो रहा है। 31 दिसंबर तक पशु गणना का कार्य समाप्त होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed