फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anil Sharma Passes Away... He Fought for Rivers and the Airport

Agra News: नहीं रहे अनिल शर्मा... नदियों और एयरपोर्ट के लिए किया था संघर्ष

Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Anil Sharma Passes Away... He Fought for Rivers and the Airport
अनिल शर्मा
आगरा। नदियों के अस्तित्व को बचाने और सिविल एयरपोर्ट प्रोजेक्ट को धरातल पर लाने के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पर्यावरणविद एवं सिविल सोसायटी ऑफ आगरा के सचिव अनिल शर्मा का शनिवार दोपहर आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से शहर के सामाजिक, शैक्षणिक और पर्यावरण संरक्षण क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

अनिल शर्मा (63) शनिवार सुबह एक कार्यक्रम में जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई। सोसायटी के अध्यक्ष शिरोमणी सिंह ने उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अनिल शर्मा ने अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरापूरा परिवार छोड़ गए है। पर्यावरणविद राजीव सक्सेना ने बताया कि अनिल शर्मा ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर उस प्रोजेक्ट को पुनर्जीवित कराया, जो 2012 से ठंडे बस्ते में था। उनके संघर्ष ने सिविल टर्मिनल के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। इसके साथ उटंगन, खारी और यमुना नदी के पुनर्जीवन के लिए कार्य किए थे। वर्ष 2025 में नदी प्रहरी सम्मान से नवाजा गया था। वे प्रख्यात इतिहासकार और सेंट जोंस कॉलेज के पूर्व विभागाध्यक्ष स्व. डॉ. आर.सी. शर्मा के पुत्र थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed