{"_id":"6a3460db65e7259824092011","slug":"anil-and-mansi-became-champions-in-badminton-while-parag-and-preeti-won-the-title-in-tennis-agra-news-c-365-1-sagr1044-108458-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बैडमिंटन में अनिल और मानसी, टेनिस में पराग-प्रीती बने चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बैडमिंटन में अनिल और मानसी, टेनिस में पराग-प्रीती बने चैंपियन
Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
58वीं टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता
आगरा। दयालबाग के खेल गांव में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) उत्तर मध्य क्षेत्र की 58वीं टेबल टेनिस एवं बैडमिंटन प्रतियोगिता के दो दिवसीय आयोजन का समापन हो गया। समारोह में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
बैडमिंटन पुरुष वर्ग में अनिल श्रीवास्तव व महिला वर्ग में मानसी बत्रा ने खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं टेबल टेनिस पुरुष वर्ग में पराग अग्रवाल और महिला वर्ग में प्रीति बूरा ने बाजी मारी। समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रबंधक पीएस नेगी रहे। इस अवसर पर प्रादेशिक प्रबंधक ब्रजेंद्र नारायण, सहायक सचिव संजीव कुमार सिंह, स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के सदस्य अभिषेक पांडेय व हरीश तिवारी, वरिष्ठ मंडल प्रबंधक विवेक त्यागी, विपणन प्रबंधक जेपी पबड़ी, ज्योत्सना वर्मा, उपेंद्र ज्योतिषी, डॉ. अलका शर्मा आदि की मौजूदगी रही।