फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Angry woman breaks niece's eye after her daughter falls

UP: भतीजी की फोड़ दी आंख...चाची को इस वजह से आया गुस्सा, अंधकार में डाल दिया मासूम का जीवन

Tue, 12 Aug 2025 11:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Tue, 12 Aug 2025 11:22 AM IST
सार

चाची की बच्ची को गोद में खिला रही 12 वर्षीय शगुन की छोटी सी भूल ने उसका जीवन अंधकार में डाल दिया। चाची की बेटी उसकी गोद से गिर गई। इसके बाद चाची को इतना गुस्सा आया कि उसने भतीजी की आंख फोड़ दी।

विज्ञापन
Angry woman breaks niece's eye after her daughter falls
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर में महिला ने भतीजी की आंख फोड़ दी। महिला की एक साल की बेटी को भतीजी अपनी गोद में खिला रही थी। तभी उससे बच्ची गिर गई। इसी बात से गुस्साई महिला ने भतीजी की आंख पर नुकीली वस्तु से प्रहार कर दिया। आंख में चोट लगने घायल 12 साल की बच्ची का इलाज एम्स में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बच्ची के पिता की ओर से केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हिमायूंपुर निवासी जुगेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि 1 मई की सुबह उनकी पुत्री शगुन (12) अपने चाचा की एक वर्षीय पुत्री राधिका को गोद में खिला रही थी। किसी तरह से बच्ची उछल कर शगुन की गोद से नीचे गिर गई। इसी बात पर वहां मौजूद राधिका की मां खुशबू ने गुस्से में आकर पास रखा स्टील का हेयर बैंड उठाकर शगुन की आंख में मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शगुन की आंख की रोशनी चली गई है। बच्ची को जिला अस्पताल से एम्स, दिल्ली रेफर किया गया। पिता ने बताया कि चिकित्सकों ने बेटी की आंख की रोशनी कभी न लौटने की संभावना जताई है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि घटना के तीन माह बाद मिली तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed