{"_id":"6886f5e074709dbc0a0170eb","slug":"angry-kanwadis-beat-up-the-auto-driver-after-his-kanwad-was-broken-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कांवड़ खंडित होने पर विवाद...आक्रोशित कांवड़ियों ने ऑटो चालक की कर दी पिटाई, तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कांवड़ खंडित होने पर विवाद...आक्रोशित कांवड़ियों ने ऑटो चालक की कर दी पिटाई, तोड़फोड़
Mon, 28 Jul 2025 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:30 AM IST
सार
कांवड़ खंडित होने पर आक्रोशित कांवड़ियों ने ऑटो चालक की पिटाई कर दी। इस दौरान ऑटो में भी तोड़फोड़ कर दी गई।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना सदर क्षेत्र के गुम्मट इलाके में रविवार रात सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे सैमरी के युवकों का ऑटो चालक से विवाद हो गया। कांवड़ खंडित होने का आरोप लगाकर कांवड़ियों ने चालक की पिटाई कर दी। चालक के साथी भी आ गए। दोनों ओर से 4 लोग घायल हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
ग्राम प्रधान सैमरी मुरारीलाल ने बताया कि गांव के 8-10 युवक सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। रात तकरीबन 8:30 बजे वह गुम्मट पहुंचे। तभी एक ऑटो आया। वह कांवड़ियों से टकरा गया। इससे दो कांवड़ खंडित हो गईं। यह देखकर युवक भड़क गए। उन्होंने ऑटो चालक को पकड़ा और उसकी पिटाई कर दी।
ऑटो में तोड़फोड़ की गई। यह देखकर चालक के साथी आ गए। उन्होंने युवकों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई की। इनमें तीन के सिर फट गए। जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। मारपीट में चालक राजकुमार के अलावा कांवड़ लेकर आ रहे जितेंद्र, स्वदेश ओर राकेश घायल हो गए। उनका उपचार कराया गया। एसीपी सदर हेमंत कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया है। तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सभी लोग सैमरी के हैं।