{"_id":"64e4eb5c66abe48d7c0a51f6","slug":"angered-by-the-cuts-at-the-simrai-sub-centre-the-villagers-staged-a-sit-in-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-3097-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सिमरई उपकेंद्र पर कटौती से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सिमरई उपकेंद्र पर कटौती से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना
Tue, 22 Aug 2023 10:37 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:37 PM IST
विज्ञापन
सिमरई उपकेंद्र पर कटौती से नाराज ग्रामीणों ने दिया धरना-अवर अभियंता द्वारा सुधार के आश्वासन पर माने ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बिछवां। भीषण गर्मी के बीच अघोषित विद्युत कटौती से लोग परेशान हैं। मंगलवार को ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीण एकजुट होकर विद्युत उपकेंद्र हन्नूखेड़ा सिमरई पहुंचे। ग्रामीणों ने ने विद्युत उपकेंद्र पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे जेई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया।
विद्युत उपकेंद्र हन्नूखेड़ा सिमरई क्षेत्र में सोमवार की सुबह से ही बिजली कटौती शुरू हो गई। देर शाम तक बिजली कटौती जारी रही। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ गया। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के सब्र का बांध टूट गया। गांव सहारा, नगला देवी, कुंजलपुर के ग्रामींण विद्युत उपकेंद्र हंन्नूखेड़ा सिमरई पर पहुंचे। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि भीषण गर्मी पड़ रही है। बिजली आने जाने का समय नहीं है।
उपकेंद्र पर धरना की सूचना मिलते ही जेई रामअवध राम उपकेंद्र पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाकर जेई ने उच्चाधिकारियों से ग्रामीणों के सामने बात की। इसके बाद जेई ने ग्रामीणों को कटौती नहीं होने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने धरना स्थगित कर दिया। जेई रामअवध राम का कहना है कि बिजली की कटौती ऊपर से हो रही है। इसी वजह से दिक्कत आ रही है। उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। गोलू चौहान, अतुल चौहान, सुधीर कुमार, राजेश सिंह, छोटू, संंजू चौहान, शैलेश कुमार, सुमित चौहान, अंकित सिंह, सुभाष चंद्र मौजूद रहे।