फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anger over damage to goddess idol in Kagaraul

Agra News: कागारौल में देवी मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से आक्रोश

Thu, 25 Jun 2026 12:58 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Anger over damage to goddess idol in Kagaraul
कागारौल। कस्बा के नगला जोधना स्थित प्राचीन चामुंडा माता मंदिर में बुधवार को अराजक तत्वों ने मुख्य प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोप है कि शरारती तत्व प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने के बाद उसके मुख का हिस्सा भी अपने साथ ले गए। इससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है। श्रद्धालुओं ने नई प्रतिमा स्थापित किये जाने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे गांव के युवक हरिओम सिंह ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में देखा। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अन्य ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए और घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। सूचना पर पुलिस एवं पीआरवी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अराजक तत्वों की पहचान के प्रयास में जुटी है। राहुल जोशी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुखवीर सिंह सोलंकी, चोब सिंह, अरविंद सिंह, हरिओम सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, दिनेश सोलंकी, मनोज, हरदत्त सोलंकी, राहुल, छोटू, सुनील, पुष्पेंद्र सिंह, संजय सिंह और लोकेंद्र सिंह आदि ग्रामीणों ने नई प्रतिमा स्थापित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed