फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi worker said I have not received honorarium for four months how can I feed my family in agra

पुष्टाहार में भ्रष्टाचार: खुलकर सामने आईं आंगनबाड़ी, 'चार माह से नहीं मिला मानदेय... कैसे भरें परिवार का पेट'

Sat, 05 Oct 2024 11:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 05 Oct 2024 11:01 PM IST
सार

पुष्टाहार में भ्रष्टाचार ते मामले में आंगनबाड़ी खुलकर सामने आईं। बोलीं- चार माह से मानदेय नहीं मिला। परिवार का पेट कैसे भरें? 

विज्ञापन
Anganwadi worker said I have not received honorarium for four months how can I feed my family in agra
छीपीटोला में सभा में शामिल आंगनबाड़ी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में साढ़े पांच हजार रुपये मानदेय मिलता है, वो भी चार महीने से नहीं मिला। इस महंगाई में परिवार पालना मुश्किल हो रहा है। हम एक दाना नहीं बेचते। अफसर बिकवाते हैं। फंसाया हमें जा रहा है। ये कहना है आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का। पुष्टाहार वितरण मामले में निलंबन के विरोध में शनिवार को छीपीटोला आंबेडकर भवन में कार्यकर्ताओं ने सभा की।

विज्ञापन


जहां निर्णय हुआ कि समस्याओं को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा। जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिकारियों की खता की सजा हमें न दी जाए। अधिकारी कमीशन मांगते हैं। इसलिए राशन बाजार में बिक रहा है। 

विज्ञापन

कहा कि जो निर्दोष हैं, पुलिस उन्हें भी परेशान कर रही है। यही हाल रहा तो प्रदेशव्यापी आंदोलन करना पड़ेगा। महिला आंगनबाड़ी संघ प्रदेश उपाध्यक्ष डालचंद चौधरी ने कहा कि सोमवार को सभी आंगनबाड़ी कलेक्ट्रेट पर इकठ्ठा होंगी।

चावल राशन माफिया पर नहीं कसा शिकंजा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डांट के बाद पुलिस और प्रशासन के अफसर सक्रिय हो उठे। पुष्टाहार की कालाबाजारी मामले में दो दिन में गिरफ्तारियां हो गईं। डीपीओ, सीडीपीओ, सुपरवाइजर सहित 17 आंगनबाड़ी निलंबित हो गई। लेकिन, कार्डधारकों को वितरित होने वाले राशन के चावल की कालाबाजारी में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 50 से अधिक केस दर्ज होने पर भी चावल की कालाबाजारी कर रहे माफिया के गुर्गों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed