फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi center is in bad shape, schemes are not getting benefits

आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल, योजनाओं को नहीं मिल रहा लाभ

Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi center is in bad shape, schemes are not getting benefits
कासगंज। जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने मूल तैनाती वाले गांव व वार्ड में रहना पसंद नहीं करती। वहीं जरूरत के हिसाब से कार्यकर्ता तैनात भी नहीं है। इससे शासन की योजनाओं का लाभ बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं को नहीं मिल पाता। जनपद में 2445 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, लेकिन ये केंद्र बदहाल है। इन केंद्रों के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता भी तैनात नहीं है। 2028 कार्यकर्ता ही जनपद में नियुक्त हैं, जबकि 317 पद रिक्त चले आ रहे हैं। वैसे तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की नियुक्ति नियमानुसार उसी गांव या वार्ड के निवासी के लिए है, लेकिन इन नियमों का पालन नहीं किया जाता।
विज्ञापन

तमाम केंद्र ऐेसे हैं जिनमें कार्यकर्ता अपने तैनाती केंद्र पर निवास नहीं करती। गंजडुंडवारा के इमामुद्दीन नगर की कार्यकर्ता गांव में न रहकर गंजडुंडवारा में रहती है। वहीं पटियली के वार्ड 4 की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का काफी समय से अता पता नहीं हैं। बताते हैं कि कार्यकर्ता की शादी हो चुकी है। जिससे वह केंद्र पर नहीं आती। इस कारण बच्चों, गर्भवती, महिलाओं को पोषाहार का वितरण नहीं हो पाता। बच्चों की शिक्षा भी प्रभावित होती है। शासन केंद्रों को प्री प्राइमरी केंद्र के रूप में बदलने की योजना पर काम कर रहा है। इसके लिए जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed