फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anganwadi center found closed, action will be taken

आगरा: आंगनबाड़ी केंद्र मिला बंद, होगी कार्रवाई

Wed, 15 Feb 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi center found closed, action will be taken
राजा का रामपुर। खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार सुबह क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक आंगनबाड़ी केंद्र बंद पाया गया। जबकि स्कूलों में एक शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। संबंधितों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



शासन के निर्देशन पर सभी विकासखंडों में ब्लॉक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। टास्क फोर्स में विभिन्न अधिकारियों को 5-5 विद्यालय निरीक्षण के लिए दिए गए है। अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर विद्यालय की वास्तविक स्थिति के फोटो प्रेरणा एप्प पर अपलोड करना होता है। मंगलवार को बीडीओ सुरेंद्र कुमार और सीडीपीओ राजीव चौधरी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय कैल्ठा, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामनगर, प्राथमिक विद्यालय पहरा, प्राथमिक विद्यालय पहरैया का निरीक्षण किया। जिसमें प्राथमिक विद्यालय पहरा पर एक शिक्षामित्र और एक सहायक अध्यापक अनुपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


वहीं ग्राम पहरैया में आंगनबाड़ी केंद्र निरीक्षण के दौरान बंद मिला। शेष विद्यलयों की स्थिति को संतोषजनक पाया गया। बीडीओ ने बताया कि विद्यलयों में मध्याह्न भोजन, शिक्षण कार्य, शिक्षकों की उपस्थिति और ऑपरेशन कायाकल्प का निरीक्षण किया गया है। अनुपस्थित लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed