फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anam Fatima won four medals in Noida horse riding show

आगरा: ‘वजीर’ की रफ्तार ने अनम फातिमा को बनाया घुड़सवारी का चैंपियन

Sat, 20 Mar 2021 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 20 Mar 2021 12:48 PM IST
विज्ञापन
Anam Fatima won four medals in Noida horse riding show
घोड़े वजीर के साथ अनम फातिमा - फोटो : अमर उजाला

ताजनगरी की बेटी ने ‘वजीर’ की रफ्तार से घुड़सवारी की चैंपियनशिप जीती है। यह प्रतियोगिता नोएडा में हुई थी। इसमें घोड़े वजीर ने एक बार अपनी रफ्तार के बूते हवा से जो बात करना शुरू किया, तो आगरा की रहने वाली घुड़सवार बेटी अनम फातिमा ने जीत के झंडे गाड़ दिए। उन्होंने प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और तीन रजत जीते हैं। 

विज्ञापन

 
11 मार्च को नोएडा हॉर्स शो में प्रतिभाग करने के लिए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीवीयू) पहुंची अनम ने अपने शानदार प्रदर्शन से घुड़सवार प्रेमियों का दिल जीत लिया। घोड़े वजीर की लगाम को कभी सख्त तो कभी ढीला छोड़ने की महारत घुड़सवार अनम के स्वर्ण और रजत जीतने की सबसे बड़ी ताकत बनी। रॉयल्स राइडिंग क्लब की ओर से घुड़सवारी करने उतरी अनम ने कड़ी प्रेक्टिस के बूते पर यह सब कुछ कर दिखाया। 
विज्ञापन


सिंधी बाजार की रहने वाली हैं अनम 
एसएन मेडिकल कॉलेज के निकट सिंधी बाजार की रहने वाली अनम अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में न्यूट्रीशियन एंड डाइटिक्स की प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। 2018 में विवि के हॉर्स राइडिंग क्लब से जुड़ने के बाद अनम ने प्रशिक्षण लेना शुरू किया। इसके बाद रॉयल्स हॉर्स राइडिंग क्लब से जुड़ीं। वहां उन्होंने दो महीने के प्रशिक्षण लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले अनम फातिमा ने पांच मार्च को उत्तर प्रदेश हॉर्स शो में भी एक रजत अपने नाम किया। अनम के कारोबारी पिता जावेद शमसी अपनी बेटी की उपलब्धि पर नाज करते हैं। वह कहते हैं कि बचपन से अनम को घुड़सवारी का शौक था। प्रतियोगिता में चार मेडल लाने के बाद उन्होंने परिवार का नाम शहर और देश में ऊंचा कर दिया है। 

करना है भारत का प्रतिनिधित्व 
घुड़सवार अनम फातिमा ने कहा कि वह घुड़सवारी में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहती है। मुझे मालूम है कि सफर लंबा है। इन प्रतियोगिताओं ने मेरे मनोबल को काफी ऊंचा किया है। इस तरह का प्रदर्शन भविष्य में भी करती रहूं। इसके लिए मैं अपना प्रैक्टिस टाइम बढ़ाऊंगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed