{"_id":"5f0f3c8d8ebc3e63865e2fab","slug":"anaj-mandi-mainpuri-news-agr450588790","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुली मंडी तो उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुली मंडी तो उमड़ी भीड़
विज्ञापन
15एमएनपी-08-नवीन मंडी में मूंगफली की तौल करते पल्लेदार
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चार दिन बाद नवीन मंडी खुली तो बड़ी संख्या में जिले भर से किसान फसलों की बिक्री करने पहुंचे। आढ़ती संक्रमित मिलने के बाद से ही मंडी बंद चल रही थी। हालांकि आगे मंडी खुली रहेगी या बंद, इसका निर्णय बाद में होगा।
आढ़ती संक्रमित मिलने के बाद बीते बुधवार को नवीन मंडी को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार को मंडी खुली थी। वहीं शनिवार और रविवार को फिर से लॉकडाउन के चलते मंडी में फसलों की बिक्री नहीं हुई। इसी दौरान आढ़ती कोरोना संक्रमित मिलने से फिर दो दिन के लिए मंडी बंद कर दी गई। ऐसे में लगातार चार दिन बाद बुधवार को नवीन मंडी खुली तो बड़ी संख्या में किसान मूंगफली और मक्का की बिक्री के लिए पहुंचे। जिले भर से आए किसानों ने यहां अपनी फसलों की बिक्री की। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते किसान भयभीत नजर आए। मंडी समिति ने आगे मंडी खुली रहेगी या बंद इस पर भी अभी कोई निर्णय नहीं लिया है।
किसानों की बात
- मूंगफली की फसल कटी पड़ी है। बारिश में किसानों के लिए इसे बचाना आसान नहीं होगा। ऐसे में फसल बेचना किसानों के लिए मजबूरी है। - राकेश कुमार, गोला बाजार।
विज्ञापन
- मूंगफली और मक्का की फसल इस समय किसानों के पास है। किसी को खेतों की बुवाई करनी है तो किसी को पुराना उधार देना है। ऐसे में फसल तो बेचनी ही है। - धर्मेंद्र कुमार, किठाह।
- कोरोना के चलते यह भी नहीं पता कि कब तक मंडी खुली रहेगी। इसलिए किसान जल्द से जल्द अपनी फसलों की बिक्री कर देना चाहते हैं। - नेम सिंह, भगवंतपुर।
- लॉकडाउन में भी मंडी खुलने की अनुमति थी, लेकिन अब मंडी को भी बंद कराया जा रहा है। इससे किसानों की उपज नहीं बिक पा रही है। - जितेंद्र सिंह, नगला दौलत।