{"_id":"6794a813ab04cc391b0cfc2e","slug":"an-old-man-attempted-self-immolation-in-the-collectorate-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास, भू-माफिया ने कर रखा है जमीन पर कब्जा; अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलेक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास, भू-माफिया ने कर रखा है जमीन पर कब्जा; अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई
Sat, 25 Jan 2025 03:51 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 25 Jan 2025 03:51 PM IST
सार
पीड़ित का कहना है कि वह पिछले काफी समय से अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते वह आत्मदाह करने को मजबूर हुआ है।
विज्ञापन
बुजुर्ग को बचाती पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के कलेक्ट्रेट में शनिवार को एक बुजुर्ग ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की। समय रहते पुलिस ने बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। बुजुर्ग का आरोप है कि भूमाफियाओं ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने भी कोई सुनवाई नहीं की।
थाना डौकी क्षेत्र के गांव नदौता निवासी 70 वर्षीय थान सिंह मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि ताजगंज थाना क्षेत्र के कलाल खेरिया में उनका एक प्लॉट है। 2012 में उन्होंने बाउंड्रीवॉल कराकर गेट लगा दिया था।
बाद में भू माफियों ने कब्जा कर लिया। गेट पर अपना ताला लगा दिया। उन्होंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। तब से वह पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। मगर किसी ने कोई सुनवाई नहीं की।