फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An FIR has been lodged against 150 unidentified people for blocking the road in Kheragarh.

Agra News: खेरागढ़ में जाम लगाने पर 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 05 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been lodged against 150 unidentified people for blocking the road in Kheragarh.
खेरागढ़। कस्बे के सैंया मार्ग तहसील कार्यालय के सामने मारपीट में घायल की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने 29 जनवरी को जाम लगाया था। इस मामले में गांव कैथोली के 150 ग्रामीणों के खिलाफ खेरागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है। ग्रामीणों पर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता, धक्का-मुक्की करने और इमरजेंसी सेवाओं के वाहनों का आवागमन रोकने का आरोप लगाया है। पुलिस जाम लगाने के आरोपियों की पहचाने के लिए वीडियो, फोटो आदि खंगाल रही है।
विज्ञापन




कैथौली गांव निवासी दीपक (20) 4 दिसंबर को खेरागढ़ से गांव लौट रहा था। रास्ते में उटंगन नदी पुल के समीप पीटकर उसे छोड़ दिया गया था। दीपक के पिता मेघ सिंह ने 3 नामजद और तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी बीच घायल दीपक की 29 जनवरी की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दीपक की मौत के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीण तहसील कार्यालय पहुंचे और सड़क पर बैठ गए थे। इससे करीब ढाई घंटे आवागमन बंद रहा था। मौके पर पहुंचे प्रभारी डीसीपी पश्चिमी आदित्य कुमार ने आरोपियों की गिरफ्तारी एवं मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया था। इसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed