{"_id":"680e58daab93e7f2260fd17c","slug":"an-explosion-occurred-in-mathura-due-to-bursting-of-a-packet-of-sulphur-potash-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में एक मकान में हुआ धमाका, मालिक ने पुलिस को दी बम फेंकने की सूचना; गांव में डर का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में एक मकान में हुआ धमाका, मालिक ने पुलिस को दी बम फेंकने की सूचना; गांव में डर का माहौल
Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:53 PM IST
सार
मथुरा जिले के डेहरूआ गांव में एक मकान में गंधक-पोटाश की पोटली फटने से विस्फोट हुआ। मकान मालिक ने पहले बम फेंकने का दावा किया, लेकिन जांच में गलत सूचना देने की बात सामने आई।
विज्ञापन
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जमुनापार थाना क्षेत्र स्थित गांव डेहरूआ में शनिवार रात को एक मकान में विस्फोट हो गया। मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी कि उसके घर पर किसी ने बम फेंका है। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर दौड़ लिए। जांच में पता चला कि घर में रखी गंधक-पोटाश की पोटली फटने से धमाका हुआ। धमाके में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि शनिवार की रात को रविंद्र कुमार ने पुलिस को जानकारी दी कि उनके घर पर किसी ने बम फेंका है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अजय किशोर मौके पर पहुंच गए। साथ ही बम निरोधक दस्ता (बीडीएस), डॉग स्क्वाड, फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गई। इससे पहले मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रात को तेज धमाके होने से आसपास के लोग भी भयभीत हो गए। घर के अंदर बारूद का कोई सबूत नहीं मिला।
विज्ञापन
कड़ाई से पूछताछ करने पर गृह स्वामी ने बताया कि स्टोर में गंधक पोटाश रखा था। धमाके के बाद पुलिस उसके खिलाफ कोई कार्रवाई न करें इसलिए बम फेंकने की जानकारी दी। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया कि गृह स्वामी ने पहले गलत सूचना दी थी कि घर पर बम फेंका है। हालांकि बाद में उन्होंने लिखित में दिया कि घर के गंधक पोटाश रखा था। इसी के चलते धमाका हुआ।
विज्ञापन