फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly woman drowned after slipping while bathing in the Yamuna; divers are searching for her.

Agra News: यमुना में नहाने गई वृद्धा, पैर फिसलने से डूबी, तलाश में जुटे गोताखोर

Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
An elderly woman drowned after slipping while bathing in the Yamuna; divers are searching for her.
फोटो।फ़ाइल फोटो कमला देवी स्रोत परिजन - फोटो : 1
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के वाजिदपुर पुल के नीचे मंगलवार की सुबह नहाने गई वृद्धा पैर फिसलने से यमुना नदी में डूब गई। पुलिस ने पीएसी के गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

पैतीखेड़ा निवासी कोमल सिंह ने बताया कि उनकी मां कमला देवी (65) काफी समय से बीमार चल रही थीं। मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे वह रोज की तरह टहलने के लिए घर से निकली थीं। वाजिदपुर पुल के नीचे पहुंचकर उन्होंने किनारे पर साड़ी और चप्पल रख दीं और यमुना में नहाने लगीं। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गईं। माना जा रहा है कि पैर फिसलने से ही वह हादसे का शिकार हुई। उधर, देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो सुबह करीब साढ़े सात बजे नदी किनारे पर उनकी साड़ी और चप्पल मिलीं, जिसके बाद आशंका जताई गई कि वह नदी में डूब गई हैं। सूचना मिलते ही थाना डौकी पुलिस और नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। पीएसी के गोताखोरों की मदद से यमुना में वृद्धा की तलाश जारी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहाते समय पैर फिसलने से डूबने का है। गोताखोरों की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed