फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   An elderly shopkeeper died after a falling electric pole fell on his shop. A tempo cable became entangled in the pole, and the police seized the tempo. A search for the driver continues.

Agra News: बिजली का खंभा गिरने से बुजुर्ग दुकानदार की मौत, टेंपो में केबल फंसने से दुकान पर गिरा बिजली का खंभा, पुलिस ने टेंपो को कब्जे में लिया, चालक की तलाश जारी

Fri, 05 Jun 2026 01:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
An elderly shopkeeper died after a falling electric pole fell on his shop. A tempo cable became entangled in the pole, and the police seized the tempo. A search for the driver continues.
अछनेरा। अछनेरा-भरतपुर रोड पर बुधवार देर शाम एक लोडिंग टेंपो की लापरवाही के चलते सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा एक दुकान पर जा गिरा। दुकान पर बैठे 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृतक रामेश्वर सारस्वत (60 वर्ष) की पत्नी गीता देवी ने बताया बुधवार शाम उनके पति दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक लोडिंग टेंपो में सड़क पर लटकी जियो फाइबर की केबल फंस गई। केबल फंसने के बाद भी चालक ने टेंपो को रोकने के बजाय तेज गति से आगे बढ़ा दिया। इससे केबल में जोरदार खिंचाव हुआ और सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा रामेश्वर सारस्वत की दुकान पर आ गिरा। रामेश्वर सारस्वत घायल हो गए। परिजन उन्हें आनन-फानन में आगरा के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें साकेत अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां रात करीब 8 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक अपने लोडिंग टेंपो को मौके पर छोड़कर भाग गया। परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार चालक की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed