फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amrit Bharat Scheme: Bateshwar and Fatehpur Sikri stations to be revamped.

अमृत भारत योजना: बटेश्वर और फतेहपुर सीकरी स्टेशन संवरेंगे

Fri, 19 Jun 2026 02:39 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Amrit Bharat Scheme: Bateshwar and Fatehpur Sikri stations to be revamped.
आगरा। अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे पुनर्विकास कार्यक्रम के तहत आगरा मंडल के बटेश्वर व फतेहपुर सीकरी रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। बटेश्वर रेलवे स्टेशन को 3.60 करोड़ रुपये की लागत से डी श्रेणी के हॉल्ट स्टेशन से बी श्रेणी के क्रॉसिंग स्टेशन में अपग्रेड किया जाएगा, जबकि फतेहपुर सीकरी स्टेशन पर 4.20 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि बटेश्वर स्टेशन पर 750-750 मीटर लंबाई की दो नई लूप लाइनें, नया स्टेशन भवन, हाई-लेवल प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पानी की टंकी, बोरवेल, पंप हाउस, दिव्यांगजन रैंप, शौचालय, वेटिंग हॉल और लाइटिंग की व्यवस्था भी विकसित की जाएगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली और प्रसिद्ध बटेश्वर धाम होने के कारण यहां आने वाले श्रद्धालुओं व पर्यटकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। वहीं विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों की सुविधा के लिए स्टेशन का कायाकल्प किया जाएगा। प्लेटफॉर्म विस्तार, शेड, पेयजल, आधुनिक प्रतीक्षालय, सैंड हंप, रेलवे ओवरब्रिज समेत अन्य विकास के कार्य कराए जाएंगे। बताया कि फतेहपुर सीकरी, अछनेरा और शमसाबाद आदि स्टेशनों के आधुनिकीकरण पर करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की योजना है। रेलवे का मानना है कि इन परियोजनाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed