{"_id":"687a4157519beff5a50c4788","slug":"ammonia-gas-leaked-from-cold-storage-in-agra-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव...मच गई अफरातफरी, दहशत में रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आगरा में कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव...मच गई अफरातफरी, दहशत में रहे लोग
Fri, 18 Jul 2025 06:13 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Fri, 18 Jul 2025 06:13 PM IST
सार
आगरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस के रिसाव से अफरातफरी मच गई। दमकल की टीम माैके पर पहुंची। गैस के रिसाव से लोग दहशत में रहे।
विज्ञापन
गैस के रिसाव पर काबू पाने में जुटे कर्मचारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खंदौली थाना क्षेत्र के पोइया गांव स्थित उजाला कोल्ड स्टोरेज में शनिवार शाम अमोनिया गैस का रिसाव होने से अफरातफरी मच गई। मजदूर और कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे। मशीन रूम में मरम्मत कार्य हो रहा था। करीब आधे घंटे तक रिसाव होता रहा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने स्थिति को संभाला।
कोल्ड स्टोरेज के मालिक कमला नगर निवासी मनीष बंसल ने बताया कि रोजाना की तरह शाम करीब 4:30 बजे गैस नियंत्रण वाॅल्व बंद किया जा रहा था, तभी अचानक वाॅल्व टूट गया। गनीमत रही कि समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई। टीम ने गैस के प्रभाव को कम करने के लिए दो दमकल से पानी का छिड़काव किया।
फायर अधिकारी सोमदत्त ने बताया की मशीन रूम में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा किट पहनकर टीम मशीन रूम में पहुंची और गैस पर काबू पाया। पूरा वाॅल्व ही पाइप से हटा हुआ था, जिससे भारी मात्रा में गैस निकल रही थी। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वहीं, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे संस्थानों में नियमित सुरक्षा जांच कराई जाए और गैस रिसाव जैसी घटनाओं से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं।