फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   amit shah rally in school hall

स्कूल के हॉल में होगी, मैदान में होने वाली शाह की सभा

Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला आगरा
अमर उजाला आगरा Updated Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
amit shah rally in school hall
भ्‍ााजपा नेता - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
जलभराव के कारण 31 जुलाई को कोठी मीना बाजार मैदान पर होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा का स्थान परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह कमला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के हॉल में होगी। हालांकि इस स्थान को तय करने में भाजपाइयों ने घंटों मशक्कत की। सभा के संयोजक विजय दत्त पालीवाल ने कहा कि स्थान परिवर्तन के अलावा सभा को लेकर और कोई परिवर्तन नहीं है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई झमाझम बारिश ने भाजपाइयों की मुश्किल बढ़ा दी है। कोठी मीना बाजार मैदान पर जलभराव के कारण सभा होना और लोगों के पहुंचने पर संशय दिखा। तब स्थानीय नेताओं ने केंद्र और प्रदेशस्तरीय नेताओं से बात की। काफी विमर्श के बाद गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे कोठी मीना बाजार मैदान पर प्रेसवार्ता कर सांसद डा. रामशंकर कठेरिया ने बताया कि कोठी मीना बाजार मैदान में दलदल जैसी स्थिति है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 जुलाई को मूसलाधार बारिश की संभावना है। ऐसी स्थिति में धम्म चेतना यात्रा के आयोजकों द्वारा आमसभा का स्थान परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है। वहीं बारिश के बीच हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की समस्या होगी। ऐसी स्थिति में शाह सड़क मार्ग से आएंगे।
विज्ञापन


बारिश में भाजपाइयों के छूटे पसीने
बारिश ने भाजपाइयों के हाथ-पांव फूला दिए। सूत्रों के अनुसार, पहले सभा स्थगित करने पर विचार किया गया। मगर, राजनीतिक कारणों के चलते उचित नहीं समझा गया। गुरुवार सुबह से जयपुर हाउस स्थित पार्टी कार्यालय पर ब्रजक्षेत्र संगठन मंत्री भवानी सिंह, सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, विधायकगण जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष नवीन जैन, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, ब्रजक्षेत्र महामंत्री अनिल चौधरी, विजय दत्त पालीवाल, हरद्वार दुबे आदि की मौजूदगी में बैठक शुरू हुई। दोपहर में स्थान फाइनल किया गया। प्रमोद गुप्ता, प्रभुदयाल कठेरिया, राजकुमार चाहर, प्रशांत पौनिया, दीपक खरे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह के आने पर संशय भी
सभा का स्थान परिवर्तन होने के बाद अमित शाह के आने पर संशय की स्थिति है। सूत्रों का कहना है कि स्कूल के हॉल में चार-पांच सौ लोगों को संबोधित करने के लिए शाह नहीं आएंगे। दबे सुर से नेताओं का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का हॉल में सभा करना मुश्किल है। आयोजकों का दावा है कि शाह के आने का कार्यक्रम तय है।

बारिश ने बचा ली लाज!
पार्टी के कुछ नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि आयोजन की तैयारियों से जुड़े नेता पहले से ही सभा होने के पक्ष में नहीं थे। उन्हें अपेक्षित भीड़ जुटने पर संशय था। ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो सकते थे। सूत्रों की मानें तो बारिश के बाद अधिकांश नेताओं ने सभा न होने की सलाह दी। विरोधी खेमे के लोगों का कहना है कि आयोजक चाहते तो सभा कोठी मीना बाजार मैदान में हो सकती थी। यहां वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा था। बैठने के लिए कुर्सियों का बंदोबस्त होना था। ऐसे में मैदान पर पानी भरता भी तो ज्यादा दिक्कत नहीं होती। एक वरिष्ठ दलित नेता इस पर अड़े भी रहे। मगर, उनकी नहीं चली। उनका तर्क था कि बारिश नहीं हुई तो भीड़ हो ही जाएगी और बारिश हुई तो कम भीड़ होने का कारण भी होगा। ऐसे में किरकिरी होने की स्थिति नहीं है। मगर, इन हालातों ने उन नेताओं लाज रख ली, जो भीड़ कम आने की संभावना को लेकर डरे हुए थे।


वाल्मीकि समाज करेगा चेतना यात्रा का स्वागत
आगरा। धम्म चेतना यात्रा के लिए गुरुवार को ब्रजक्षेत्र मंत्री कमल सिंह वाल्मीकि के निवास पर समाज के चौधरियों की बैठक हुई। सांसद डा. कठेरिया ने इस सभा में पहुंचने की अपील की। विधायक जगन प्रसाद गर्ग व योगेंद्र उपाध्याय, संगठन मंत्री भवानी सिंह, तख्त चौधरी झिल्लोराम, ओमप्रकाश आजाद, मुन्नालाल चंचल, सोनू चौहान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता तख्त चौधरी मान सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed