फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amit Mishra Mesmerizes Audience at Sur Sadan School Students Showcase Talent in 45 Performances

उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026: अमित मिश्रा के सुरों पर झूमा सूरसदन, स्कूली प्रतिभाओं ने भी मचाई धूम

Fri, 11 Sep 2026 11:32 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 11 Sep 2026 11:32 AM IST
सार

अमर उजाला उत्तम स्कूल कनेक्ट-2026 के ग्रैंड फिनाले में गायक अमित मिश्रा की लाइव प्रस्तुति पर सूरसदन में बच्चे से लेकर बड़े तक झूम उठे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने 45 प्रस्तुतियों के जरिए गायन, नृत्य और अन्य विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन
Amit Mishra Mesmerizes Audience at Sur Sadan School Students Showcase Talent in 45 Performances
अमित मिश्रा के सुरों पर झूमा सूरसदन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मंच पर टिकीं निगाहें और अपने पसंदीदा गायक अमित मिश्रा का इंतजार। जैसे ही अमित मंच पर पहुंचे और गिटार थामकर संगीत छेड़ा तो सूरसदन में बैठे दर्शकों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया। अमित मिश्रा के गानों ने न सिर्फ युवाओं में जोश भरा, बल्कि हर उम्र के लोग उनकी धुन पर झूमते नजर आए। मौका था अमर उजाला उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 के ग्रैंड फिनाले का। सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से चयनित छात्र-छात्राओं ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


अमित मिश्रा ने बांधा समां
मंच पर पहुंचते ही अमित मिश्रा ने ‘टशन’ के गीत से शुरुआत की। पहली प्रस्तुति के साथ ही दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। इसके बाद हम्मा हम्मा ने माहौल में और जोश भर दिया। गलती से मिस्टेक, मन मा इमोशन जागे रे, ओ हमदम सुनियो रे, रेस सांसों की और बुलेया जैसे लोकप्रिय गीतों से दर्शकों के जोश को दोगुना कर दिया। दर्शकों ने फरमाइश पर अमित ने तेरी मेरी कहानी, है बारिशों का पानी सुनाया। इसी दौरान अमित मिश्रा मंच से उतरकर दर्शकों के बीच पहुंच गए। उन्हें अपने बीच देखकर युवाओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। इस दौरान कई कपल्स भी झूमते नजर आए। इसके बाद मितवा और ना तो कारवां की तलाश है ने फिर जोश भर दिया। अंतिम गीत दिल इबादत कर रहा है की प्रस्तुति तक
विज्ञापन

दर्शकों की तालियां बजती रहीं।

45 प्रस्तुतियों में दिखा स्कूली प्रतिभाओं का हुनर
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभागियों ने अलग-अलग विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रस्तुतियां इतनी प्रभावशाली रहीं कि निर्णायकों के लिए प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान का चयन करना खासा मुश्किल रहा। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने प्रत्येक विधा में तीन श्रेष्ठ प्रतिभागियों और समूहों का चयन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायन प्रतियोगिता में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के कमल सोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। सिंपकिंस स्कूल की संस्कृति द्वितीय और जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के आर्यन तृतीय रहे।
एकल नृत्य में बीडी कॉन्वेंट स्कूल की मन्नत प्रथम रहीं। होली पब्लिक जूनियर कॉलेज की भव्या पाठक द्वितीय और मिल्टन पब्लिक स्कूल के आदित्य तृतीय स्थान पर रहे।
समूह नृत्य में शिवालिक कैंब्रिज स्कूल प्रथम, होली पब्लिक जूनियर कॉलेज द्वितीय और गणेश राम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का समूह तृतीय रहा।
स्टैंड-अप कॉमेडी में कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के निखिल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बलूनी स्कूल ऑफ कॉम्पिटिशन के कामांश द्वितीय और कर्नल्स ब्राइटलैंड स्कूल के हर्षित तृतीय रहे। अन्य विधाओं में गायत्री पब्लिक स्कूल की भूमि प्रथम, मोक्षदा सिकरवार द्वितीय और शिवालिक कैंब्रिज स्कूल के स्वास्तिक तृतीय रहे।

विजेताओं और निर्णायकों का सम्मान
पुरस्कार वितरण समारोह में उत्तम इंस्टीट्यूट के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह, को-चेयरमैन सुबोध कुमार एवं धीरज सिंह ने विभिन्न श्रेणियों के विजेता छात्र-छात्राओं एवं समूहों को पुरस्कार दिए गए।
ग्रैंड फिनाले में प्रतिभाओं के मूल्यांकन के लिए विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेषज्ञ निर्णायक के रूप में मौजूद रहे। इनमें मयंक भटनागर, रोशनी गिडवानी, राहुल अचलेश गुप्ता, प्रियांक धाकड़, आर्य गर्ग और रोहन सिंह शामिल रहे। प्रतियोगिता के विभिन्न चरणों और ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले विशेषज्ञों को भी मंच पर सम्मानित किया गया। अमित मिश्रा की लाइव प्रस्तुति का कार्यक्रम प्रबंधन अनु सिसोदिया की कृतिका फिल्म्स की ओर से किया गया। कार्यक्रम में दीपक जैन का विशेष योगदान रहा। अन्य सहयोगियों में सोनू माहौर, धीरज कुमार, सूरज सिंह, आकाश कुमार, दीपक शर्मा, भीमसेन शिरोमणि, पंकज वर्मा, संस्कृति वर्मा, सुजल गोयल, सचिन कुशवाह और पंकज सक्सेना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


हिमांशु की फरमाइश पर अमित मिश्रा ने साथ में गाया गीत
ग्रैंड फिनाले के दौरान शिवालिक कैंब्रिज स्कूल की सातवीं कक्षा के छात्र हिमांशु ने अमित मिश्रा के पास पहुंचकर उनके साथ गाने की इच्छा जताई। नन्हे फैन की फरमाइश को सहजता से स्वीकार कर खुद हिमांशु के लिए ड्रम बजाया और उसके साथ गीत की जुगलबंदी की। हिमांशु ने थारे बिना लागे मेरा जिया रे गीत की प्रस्तुति दी। अमित मिश्रा के ड्रम और हिमांशु की आवाज के इस अनायास संगम ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दौरान अमित मिश्रा का सहज अंदाज और बच्चों से सीधा जुड़ाव भी देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed