{"_id":"64e34c8b955e1ef2b6024ed6","slug":"amit-chauhan-president-nirmal-yadav-became-city-minister-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-3031-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अमित चौहान अध्यक्ष, निर्मल यादव बने नगर मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अमित चौहान अध्यक्ष, निर्मल यादव बने नगर मंत्री
विज्ञापन
अमित चौहान अध्यक्ष, निर्मल यादव बने नगर मंत्री
- विद्यार्थी परिषद की कार्यकारिणी घोषित
मैनपुरी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मैनपुरी नगर कार्यकारिणी पुनर्गठन को लेकर सोमवार को वंशी गोहरा स्थिति स्वामी भजनानंद सरस्वती शिशु मंदिर में बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में सर्व सम्मति से अमित चौहान को नगर अध्यक्ष और निर्मल यादव को नगर मंत्री नामित किया गया।
जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही सशक्त छात्र शक्ति के निर्माण में प्रयासरत है। विद्यार्थी परिषद ने समय-समय पर परिस्थिति के अनुसार आवश्यकतानुसार विभिन्न आंदोलनों का सफलतापूर्वक नेतृत्व किया है। विद्यार्थी परिषद हमेशा से कहती आई है विद्यार्थी कल का नहीं आज का नागरिक है और उसे समाज में अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा । नवीन सत्र 2023-24 के नगर कार्यकारिणी के गठन में नव निर्वाचित नगर अध्यक्ष के रूप में अमित चौहान तथा नगर मंत्री के रूप में निर्मल यादव के नाम की घोषणा की गई। जिला संयोजक गौरव प्रताप सिंह ने वर्षभर अभाविप द्वारा किए गए कार्यों को अपने उद्बोधन में रखा।
कार्यकारिणी में काव्यांशी मिश्रा, शिखा सक्सेना, शंकर सिंह, धीरेश सिंह को नगर उपाध्यक्ष, ललिता पांडे, विशाल चौहान, अर्चना चौहान, शिवेंद्र सोमवंशी को नगर सह मंत्री। रोशनी शर्मा (नगर सोशल मीडिया प्रमुख), अभय सक्सेना (नगर मीडिया प्रमुख), नीतेश पाल (नगर आंदोलन प्रमुख), एकता पाठक (नगर इंटर कॉलेज प्रमुख), दुष्यंत झा (नगर महाविद्यालय प्रमुख) एवं गतिविधि में, नगर खेल संयोजक, नगर एसएफएस संयोजक, नगर एसएफडी संयोजक, नगर राष्ट्रीय कला मंच के रूप में क्रमशः दीपिका यादव, रिमझिम सक्सेना, शिवम सक्सेना, तनिष्का जौहरी को बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य आयुष्मान चौहान, वैष्णवी दीक्षित, विश्वप्रताप सिंह, रोमिता चौहान को बनाया गया। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री दिव्यांशु पचौरी, जिला संयोजक गौरव प्रताप सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रद्धा राठौर, नगर विद्यार्थी विस्तारक राहुल गंगवार आदि मौजूद रहे।