फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   American woman befriends tourist guide, sparks controversy upon return

Agra News: अमेरिकी युवती बनी टूरिस्ट गाइड की दोस्त, लौटने पर विवाद

Fri, 16 Jan 2026 03:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
American woman befriends tourist guide, sparks controversy upon return
आगरा। मोहब्बत की निशानी ताज का दीदार करने आई अमेरिका की युवती की ताजगंज क्षेत्र के टूरिस्ट गाइड से दोस्ती हो गई। वह होटल में रुकीं, गाइड मिलने जाता था। लिव इन की भी चर्चा रही। बृहस्पतिवार को वह वापस जाने लगी तो टूरिस्ट गाइड ने रोका, इस पर दोनों में विवाद हो गया। मामला थाना पर्यटन पहुंचा। हालांकि बाद में युवती ने लिखकर दिया कि वो अपनी मर्जी से रुकी थी और कोई कार्रवाई नहीं चाहती है।
विज्ञापन

अमेरिका की युवती 4 महीने पहले भारत आई थी। वह आगरा भी आईं। ताजमहल और आगरा किला देखने गईं। इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से आगरा के ही रहने वाले टूरिस्ट गाइड से संपर्क हो गया। दोनों में बातचीत होने लगी। स्मारक घूमने में टूरिस्ट गाइड ने मदद की। इससे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।
विज्ञापन

टूरिस्ट गाइड ताजगंज क्षेत्र का है। दो महीने तक युवती यहीं पर रुकी रही। इसके लिए अलग-अलग होटल में ठहरती थी। दो महीने बाद वापस चली गई। एक महीने पहले फिर आ गई। इस बार भी आगरा आकर होटल में ठहरी। दोनों मिलने लगे। अब वो फिर से अपने देश जाना चाहती थी। इस पर गाइड से विवाद हुआ। विवाद होने पर वह होटल से निकलकर आगरा कैंट पर आई तो गाइड यहां भी पहुंच गया। इस पर युवती ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन पुलिस ने दोनों से बात की और उन्हें समझाया। एसीपी ताज सुरक्षा पियूष कांत राय ने बताया कि युवती बालिग है। उन्होंने लिखकर दिया है कि वह अपनी मर्जी से रुकी थीं। लिव इन में नहीं रह रही थीं। उसकी सिर्फ दोस्ती थी। अब वापस जा रही हैं। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती हैं। उनके जाने के बाद गाइड से कुछ नहीं कहा जाए। इसके बाद वो दिल्ली चली गईं। उन्हें फ्लाइट पकड़नी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed