{"_id":"69e068405ad59f6ccc006d93","slug":"ambulance-stuck-due-to-vip-convoy-sparks-protest-in-agra-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: डिप्टी CM का काफिला निकालने के चक्कर में फंसी एंबुलेंस, फिर लोगों ने जो किया; पुलिस को देना पड़ा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिप्टी CM का काफिला निकालने के चक्कर में फंसी एंबुलेंस, फिर लोगों ने जो किया; पुलिस को देना पड़ा रास्ता
Thu, 16 Apr 2026 10:19 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 16 Apr 2026 10:19 AM IST
सार
डिप्टी सीएम के काफिले के चलते आगरा में यातायात रोकने से एंबुलेंस फंस गई, जिससे लोगों में नाराजगी फैल गई। हंगामे के बाद करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।
विज्ञापन
डिप्टी CM का काफिला निकालने को चक्कर में फंसी एंबुलेंस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा कैंट स्टेशन रोड पर बुधवार को डिप्टी सीएम के काफिले को निकालने के लिए यातायात रोका गया था। मरीज ले जा रही एंबुलेंस इसमें फंस गई। परिजन ने पुलिसकर्मियों से एंबुलेंस को निकालने की गुहार लगाई, लेकिन वे नहीं पसीजे। परिवार की एक महिला के विरोध के बाद लोगों ने हंगामा किया तो काफी देर बाद एंबुलेंस को रास्ता दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा पहुंचे थे। खेरिया एयरपोर्ट से उनका काफिला फतेहाबाद रोड की ओर जाना था। इसके लिए दोपहर 2:25 बजे पुलिस ने कैंट स्टेशन रोड पर टैंक चौराहे से यातायात रोक दिया गया। इसी बीच नामनेर की ओर से एक एंबुलेंस मरीज को लेकर वहां आ गई। पुलिसकर्मी चाहते तो रास्ता देकर एंबुलेंस को जाने दे सकते थे पर वीआईपी सेवा में संवेदनाएं खत्म हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मरीज की हालत देखकर परिवार की एक महिला ने पुलिसकर्मियों से एंबुलेंस को निकालने की गुहार लगाई। आकस्मिक सेवा पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल तक का काफिला रोककर एंबुलेंस को रास्ता दिए जाने के कानून का हवाला दिया पर पुलिसकर्मी नहीं पसीजे। उन्होंने महिला को ही दबाव में लेने का प्रयास शुरू कर दिया। महिला की ओर से राहगीरों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस को जाने दिया गया। परिजन का कहना था कि इतनी देर में अगर मरीज की तबीयत ज्यादा खराब हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता।