फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance staff recovered one thousand rupees from the wife of the injured

Agra News: एंबुलेंस स्टाफ ने घायल की पत्नी से वसूले एक हजार रुपये

Tue, 21 Feb 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 21 Feb 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ambulance staff recovered one thousand rupees from the wife of the injured
मैनपुरी। शासन की सरकारी एंबुलेंस सेवा का संचालन करने वाले एंबुलेंस चालक और पायलट ने घायल की पत्नी से एक हजार रुपये की वसूली की। पीड़िता के अचेत पति पर पायलट और ईएमटी ने शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन

मामला सोमवार रात दस बजे का है।
जिला फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव कैलई निवासी शांति कुमार पुत्र राजेंद्र निवासी कुरावली थाना क्षेत्र के गांव पनवा में मौसी के लड़के की शादी में शामिल होने आया था। शांति कुमार अपनी पत्नी शिवकुमारी के साथ शादी में शामिल होने गया था। लखौरा रोड कुरावली पर उसकी बाइक गाय से टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाई और उसे सीएचसी कुरावली भेजा। एंबुलेंस समय से न पहुंचने पर यहां लोगों ने हंगामा भी किया। शांति कुमार को लेकर उनकी पत्नी शिव कुमारी एंबुलेंस से कुरावली सीएचसी पर ले गईं।
विज्ञापन

शिवकुमारी का आरोप है कि रास्ते में एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी ने कहा कि एंबुलेंस का शीशा शांति कुमार ने तोड़ दिया इसके 1500 रुपए दो। शिव कुमारी ने बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं थे। उसने कहा कि मेरे पास इतने रुपए नहीं हैं और मेरे पति ने शीशा नहीं तोड़ा वह बेहोशी कीहालत में हैं। एंबुलेंस पायलट नहीं माना और गाली देने लगा, जिससे शिव कुमारी ने पायलट के पैर पकड़ते हुए कहा कि उसके पास केवल एक हजार रुपये ही हैं। शिव कुमारी ने आरोप लगाया है कि पायलट ने उससे एक हजार रुपये ले लिए। शिव कुमारी ने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

एंबुलेंस जब घायल को लेने पहुंची तो कुछ लोगों ने शीशा तोड़ दिया। सरकारी गाड़ी का जुर्माना तो देना ही होगा। वहां मौजूद लोगों ने ही एक हजार रुपये जुर्माना के रूप में दिलवाए हैं।
सचिन कुमार, जिला प्रोग्राम मैनेजर एंबुलेंस सेवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed