फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance overturns after hitting divider two injured including patient

ऐसी भी क्या जल्दी: डिवाइडर से टकराकर पलटी एंबुलेंस, मरीज सहित दो घायल

Tue, 05 Dec 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 05 Dec 2023 09:42 AM IST
सार

एंबुलेंस चालक की जल्दबाजी में हादसा हो गया। बोदला चौराहे पर डिवाइडर से टकराकर एंबुलेंस पलट गई। एंबुलेंस में मरीज सहित दो लोग घायल हो गए। लोगों  ने तत्काल ही मदद करते हुए सभी को बाहर निकाला। 
 

विज्ञापन
Ambulance overturns after hitting divider two injured including patient
डिवाइडर से टकराकर पलटी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला चौराहे पर सोमवार की रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार एबुलेंस डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में मरीज और तीमारदार घायल हो गए। इस लापरवाही पर गुस्साए लोगों ने चालक की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। वहीं एंबुलेंस को किसी तरह रास्ते से हटाया जा सका।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि बारहखंभा, शाहगंज निवासी सुशीला देवी को उनकी नातिन निशा सिकंदरा स्थित एक पैथोलॉजी लैब पर टेस्ट कराने के लिए ले जा रही थी। एंबुलेंस चालक वीरी सिंह थे। बोदला चौराहे से पहले एक फुट ऊंचा डिवाइडर बना है। चालक एंबुलेंस को शाहगंज की ओर से लेकर आ रहा था। अचानक एंबुलेंस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार होेने पर लोग आ गए। उन्होंने मरीज और तीमारदार को बाहर निकाला।
विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि चालक की लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। इस पर उसकी पिटाई कर दी। बाद में बोदला चौकी से पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल सुशीला देवी और निशा को अस्पताल भेजा। चौकी प्रभारी अनुज फोगाट ने बताया कि घायलों का उपचार कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आगरा सड़क हादसा: सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक, हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा; ये हैं छह बड़े दुर्घटना स्थल


सड़कों पर दौड़ रहीं अनफिट एंबुलेंस
शहर में काफी संख्या में राजस्थान और मध्य प्रदेश में पंजीकृत एंबुलेंस भी दौड़ रही हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मचारी तो दूर ऑक्सीजन सिलिंडर और अंबू बैग जैसे चिकित्सकीय उपकरण भी नहीं होते हैं। यमुनापार के निजी अस्पतालों से लेकर दिल्ली गेट के अस्पतालों के बाहर इन एंबुलेंस का जमावड़ा रहता है। कई एंबुलेंस चालक तो बाहर से मरीजों को यहां लाकर भर्ती कराने का कमीशन लेते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले माह ऐसी अनफिट व खटारा एंबुलेंस के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की थी। लेकिन अब फिर से अनफिट एंबुलेंस अस्पतालों के बाहर खड़ी होेने लगी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed