फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Road Accident From Sikandra to Waterworks danger at every step on highway

आगरा सड़क हादसा: सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक, हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा; ये हैं छह बड़े दुर्घटना स्थल

Mon, 04 Dec 2023 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Dec 2023 02:32 PM IST
सार

आगरा में कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद भी यातायात की अराजकता खत्म नहीं हो सकी है। बीते दिन नेशनल हाइवे पर हुए हादसे में छह जाने चली गईं थीं। 
 

विज्ञापन
Agra Road Accident From Sikandra to Waterworks danger at every step on highway
हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक हाईवे पर कदम-कदम पर खतरा है। जिम्मेदार भी गंभीर नहीं। आईएसबीटी सबसे बड़ा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन गया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 21 मई 2021 को 24 घंटे में हाईवे से अवैध बस, ऑटो स्टैंड, पार्किंग हटाने के आदेश सभी डीएम व एसएसपी को दिए थे। जिले में कमिश्नरेट प्रणाली लागू हुए छह माह से अधिक हो गया। लेकिन, सिकंदरा से वाटरवर्क्स और रामबाग तक हाईवे का सफर छोटे वाहन चालकों के लिए मुश्किल भरा साबित हो रहा है। सड़क हादसों में लोगों को जान गंवानी पड़ रही है। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी का कहना है कि हाईवे पर यातायात व्यवस्था का अध्ययन कराया जाएगा। जल्द पुलिस आयुक्त के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Agra Accident: हाईवे के खूनी कट ने छीना घर का इकलौता चिराग, बेसुध हुई मां...; कलेजा चीर देंगी ये तस्वीरें
विज्ञापन



छह बड़े दुर्घटना स्थल
- सिकंदरा: सुबह 8 से 10 और शाम 6 से 8 बजे तक सर्वाधिक व्यस्त रहता है। स्कूल वाहन, फैक्टरी मजदूर व ड्यूटी कर्मचारियों को जाम से जूझना पड़ता है।
- गुरुद्वारा: सुबह 10 से 12 बजे यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती के बाद भी यहां हादसे नहीं रुक रहे।
- आईएसबीटी: बस स्टैंड की जगह सरकारी व निजी बसें हाईवे से सवारियां बैठाती हैं। बच्चे, बुजुर्ग व महिलाओं को यहां डिवाइडर फांदकर सड़क पार करना पड़ता है।
- वाटरवर्क्स: शहर का सर्वाधिक व्यस्त चौराहा है। विदेशी पर्यटक वाहन भी यहां होकर यमुना किनारा से ताजमहल के लिए जाते हैं।
- रामबाग: हाथरस रोड पर ऑटो, बस अवैध रूप से खड़ी होती हैं। अवैध पार्किंग के कारण जाम रहता है। यहां ब्लैक स्पॉट पर एक साल में तीन सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अबुल उलाह दरगाह: भगवान टॉकीज फ्लाईओवर से उतरते ही सड़क पर सरकारी बसें खड़ी होकर यात्रियों को बैठाती हैं। पीछे से भारी वाहन दौड़ते रहते हैं। जाम लगा रहता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed