{"_id":"610592be8ebc3e73f43d228f","slug":"ambulance-full-speed-waiting-for-emt-kasganj-news-agr5020335141","type":"story","status":"publish","title_hn":"एंबुलेंस ने भरी रफ्तार, लेकिन आपातकालीन सेवाओं के लिए ईएमटी का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस ने भरी रफ्तार, लेकिन आपातकालीन सेवाओं के लिए ईएमटी का इंतजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। एंबुलेंस व्यवस्था को ढर्रे पर लाने की कोशिश की जा रही है। जिले के लिए बदायूं पुलिस लाइन में भर्ती शुरू हुई है। चालक तो मिलने लगे हैं पर ईएमटी (इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन) नहीं मिल पा रहे हैं।
रविवार की रात से एंबुलेंस चालक और ईएमटी हड़ताल पर चले गए हैं। प्रशासन ने कई बार इन्हें सहयोग के लिए कहा। समझौता वार्ता भी हुईं लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। मजबूरन चालकों से एंबुलेंस की चाबियां और सीयूजी मोबाइल लेकर निजी चालकों को थमा दिए गए। निजी चालक तो आसानी से मिल गए, लेकिन इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन का सहारा नहीं मिल पाया। ऐसे में जो एंबुलेंस बिना ईएमटी के दौड़ रही हैं। गंभीर मरीज को अस्पताल लाना पड़े तो एंबुलेंस की इमरजेंसी सेवाओं में उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाएगा। जबकि ईएमटी एंबुलेंस में ही गंभीर मरीज को प्राथमिक उपचार, ऑक्सीजन आदि दे देते हैं। इधर स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी के माध्यम से ईएमटी और एंबुलेंस चालकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करा दी है। बदायूं में शनिवार से शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया सोमवार तक चलेगी।
आंकड़े की नजर से-
- 20 एंबुलेंस हैं 108 सेवा की।
- 20 एंबुलेंस हैं 102 सेवा की।
- 3 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस।
- इच्छुक अभ्यर्थी बदायूं पुलिस लाइन में पहुंचकर अपना आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। एंबुलेंस सेवा जिले में जरूरतमंदों तक पहुंच रही है।- अभिषेक कुमार, जिला प्रबंधक, एंबुलेंस सेवा।