फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance driver and youth clash on the road

Agra News: सड़क पर भिड़े एंबुलेंस चालक और युवक

Sun, 17 Dec 2023 06:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Dec 2023 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ambulance driver and youth clash on the road
सड़क पर भिड़े एंबुलेंस चालक और युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। रविवार की सुबह कोतवाली के सामने कट लगने से गुस्साए युवक ने एंबुलेंस चालक को गालियां दी। गुस्से में चालक नीचे उतर आया और दोनों बीच सड़क पर ही भिड़ गए। झगड़ा होता देख वहां तमाशबीन एकत्र हो गए। इस बीच कुछ लोगों ने विवाद को शांत कराया।

कचहरी रोड से एक एंबुलेंस चालक गाड़ी लेकर कोतवाली के सामने आकर रुक गया। वह गाड़ी पीछे करने लगा तभी एक बाइक सवार ने पास से बाइक को आगे निकाला। इस दौरान बाइक में कट लग गया। इसी बात से गुस्साए बाइक सवार युवक ने एंबुलेंस चालक को गालियां देना शुरू कर दिया। गाली गलौज सुन एंबुलेंस चालक नीचे उतर आया। सड़क पर ही दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई। जमकर गाली गलौज हुई। हंगामा होता देख वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच कुछ लोगों ने दोनों को समझा बुझाकर झगड़ा शांत कराया। इसके बाद एंबुलेंस चालक वापस कचहरी रोड की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed