फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance caught fire with loud explosion in Agra driver died in this accident

Agra News: तेज धमाके साथ धू-धू कर जलने लगी एंबुलेंस, उड़ गए परखच्चे; चालक की मौत

Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 May 2023 07:17 PM IST
सार

आगरा में एंबुलेंस में तेज धमाका हुआ और वह धू-धू कर जलने लगी। धमाके में एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ambulance caught fire with loud explosion in Agra driver died in this accident
Agra News: एंबुलेंस में हुआ तेज धमाका, उड़ गए परखच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में भीषण हादसा हुआ है। यहां एक हॉस्पिटल के बाहर एंबुलेंस में धमाके के बाद आग लग गई। इससे वहां भगदड़ मच गई। धमाके की आवाज से लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। 

विज्ञापन

घटना से लोगों में दहशत

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के हेरिटेज हॉस्पिटल के बाहर की है। यहां एक एंबुलेंस खड़ी। एंबुलेंस का चालक उसी में बैठा था। अचानक तेज धमाका हुआ और एंबुलेंस जलने लगी। धमाके के बाद एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। 

विज्ञापन

चालक की मौत हो गई 

जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक लपटें तेज हो गईं। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर टीम को दी। सूचना पर फायर टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लोगों ने चालक को अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed