फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambulance arrived late Delivery At Home driver accused of indecency with Asha Worker

आगराः देर से पहुंची एंबुलेंस, घर में हुआ प्रसव, चालक पर आशा से अभद्रता का आरोप

Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 Jan 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Ambulance arrived late Delivery At Home driver accused of indecency   with Asha Worker
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर में एंबुलेंस चालक की मनमानी के कारण बुधवार की देर रात एक महिला को अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। प्रसव घर में ही हो गया। आरोप है कि सूचना देने के करीब दो घंटे बाद एंबुलेस आई। फोन करने पर एंबुलेंस चालक ने आशा कार्यकर्ता से अभद्रता भी की। 
विज्ञापन


एत्मादपुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी अनीशा बेगम, छलेसर पर आशा कार्यकर्ता तैनात हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह को दिए शिकायती पत्र में आशा ने बताया कि छलेसर की महिला को बुधवार की रात 12 बजे प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस की मांग की। 
विज्ञापन


आरोप है कि एत्मादपुर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एंबुलेंस कर्मचारी रमाकांत यादव ने उनको फोन कर गालियां दीं। इस पर उन्होंने फोन काट दिया। सूचना के बाद भी एंबूलेंस नहीं पहुंची। महिला का रात 1:30 बजे गांव में ही प्रसव हो गया। करीब दो बजे एंबुलेंस आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा ने अभद्रता करने वाले एंबुलेंस चालक को सीएचसी से हटाए जाने की मांग की है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. राजवीर सिंह ने बताया कि कार्रवाई के लिए जिलास्तरीय अधिकारियों को शिकायत के साथ पत्र भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed