फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ambika Defies Paralysis to Win Silver at UP State Athletics Championship Akhilesh Yadav Rewards

हौसले की उड़ान: पैरालिसिस को मात देकर दौड़ी अंबिका, स्टेट एथलेटिक्स में जीता सिल्वर; अखिलेश ने दिया पुरस्कार

Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 29 Aug 2026 10:30 AM IST
सार

बाह की अंबिका वर्मा ने पैरालिसिस से उबरकर 61वीं यूपी स्टेट लेवल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप की 1000 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता। उनकी संघर्ष और उपलब्धि से प्रभावित होकर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने अंबिका को ₹1 लाख का पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

विज्ञापन
Ambika Defies Paralysis to Win Silver at UP State Athletics Championship Akhilesh Yadav Rewards
अखिलेश यादव संग अंबिका वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पैरालिसिस (लकवा) को मात देकर ट्रैक पर उतरी जरार की एथलीट अंबिका वर्मा ने 25 अगस्त को प्रयागराज में सम्पन्न हुई 61वीं यूपी स्टेट लेवल जूनियर एथलेटिक चैंपियनशिप में 1000 मीटर दौड़ का रजत पदक जीत कर बाह का गौरव बढ़ाया। युवा एथलीट के संघर्ष और उपलब्धि को सपा मुखिया एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सराहा और 1 लाख रुपये का पुरस्कार देकर उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन


सपा नेता घनश्याम भारतीय शुक्रवार को अंबिका वर्मा एवं उसके पिता राजपाल वर्मा को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास पहुंचे। उन्हाेंने सपा सुप्रीमो को बताया कि अंबिका का शरीर का आधा हिस्सा पैरालिसिस (लकवा) की चपेट में आ गया था, लेकिन अंबिका ने हिम्मत नहीं हारी। परिवार ने बीमारी के दौर से लेकर रिकवरी, दोबारा अभ्यास शुरू करने और प्रतियोगिता में पदक जीतने तक की यात्रा साझा की। अखिलेश यादव ने अंबिका की खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उसको 1 लाख रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed