{"_id":"5755e3934f1c1b5d439c53e8","slug":"ambedkar-bridge-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद हो गया अंबेडकर सेतु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद हो गया अंबेडकर सेतु
अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 07 Jun 2016 02:26 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकर पुल
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे वाहन स्ट्रेची ब्रिज से तो बड़े वाहन जवाहर पुल से गुजरेंगे
सेतु निगम के अफसरों की हरी झंडी के बाद ही होगा आवागमन
सेतु निगम की टीम ने पुल के धंसे हिस्से को खोदना शुरू किया
सेतु निगम की साख को बट्टा लगा रहे अंबेडकर सेतु की मरम्मत शुरू कर दी गई है। सोमवार रात 12 बजे से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया। पुल पर ट्रैफिक कितने दिन बंद रखा जाएगा यह फिलहाल नहीं कहा जा सकता लेकिन तब तक वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर छोटे वाहनों को स्ट्रेची ब्रिज और भारी वाहनों को जवाहर पुल से गुजारा जाएगा।
गौरतलब है कि 2010 में चालू हुए अंबेडकर पुल में दोबारा से गड्ढे होने लगे थे। ज्वाइंट्स के गर्डर टूटने की वजह से गहरी दरारें हो गई थीं लेकिन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार रात को पुल का एक बड़ा हिस्सा धंस गया और वहां गहरा गड्ढा हो गया। जब वाहनों के गुजरने से तेज धमाके होने लगे तो पुलिसकर्मियों ने वहां मोबाइल बैरियर रखकर उस हिस्से में वाहनों को जाने से रोक दिया।
सुबह सेतु निगम के अधिकारियों तक खबर पहुंची तो विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने निरीक्षण किया और रविवार शाम से मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। सोमवार को सेतु निगम की टीम ने पुल के हिस्से को खोदने का काम शुरू कर दिया, जहां से वह धंसा है। कर्मचारियों के मुताबिक पहले इस हिस्से में सीमेंट और कंकरीट को निकाला जाएगा। पुल के निचले हिस्से में प्लेट लगाकर सरियों के पुराने जाल में भी नया जाल लगाया जाएगा। उसके बाद कंकरीट की नई लेयर डाली जाएगी। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर नवाब सिंह का कहना है कि इस काम में कम से दो दिन लगेंगे लेकिन कंकरीट को सेट होकर मजबूत होने में कम से कम सात दिन का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
छोटे वाहन स्ट्रेची ब्रिज से गुजरेंगे
सेतु निगम के अधिकारियों ने प्रशासन से पुल पर वाहनों का आवागमन बंद करने की मांग की थी। इन हालातों को देखते हुए एडीएम सिटी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार रात 12 बजे से अनिश्चित काल के लिए अंबेडकर सेतु पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया है। इस अवधि में छोटे वाहनों को स्ट्रेची ब्रिज से और बडे़ वाहनों को जवाहर पुल से गुजारने के निर्देश दिए है। प्रयोग के तौर पर सोमवार शाम को भी पुलिस ने छोटे वाहनों को स्ट्रेची ब्रिज से निकालने की रिहर्सल की थी।
वाटर वर्क्स पर लगेगा जाम
वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर प्रशासन ने छोटे वाहनों को स्ट्रेची ब्रिज से गुजारने और बड़े वाहनों को जवाहर पुल से होकर ले जाने का फैसला तो कर लिया लेकिन फिर भी जाम से समस्या से बच पाना मुश्किल है। विशेषकर वीएंड पर पर्यटकों की भीड़ के दौरान यहां जाम लगना तय है। दरअसल वाटर वर्क्स पर ओवर ब्रिज के निर्माण की वजह से सामान्य दिनों में भी जाम रहता है। इस पर वाहनों का अतिरिक्त लोड हालात खराब करेगा। दूसरे स्ट्रेची ब्रिज से वाहन जब बेलनगंज में उतरकर यमुना किनारे पर आएंगे तब वहां जाम लगना और वाहनों का फंसना आम होगा।