फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amazing situation in Agra University: Baby turned into a child student wandering for error correction

UP: बेबी को बना दिया बच्चा...आगरा विश्वविद्यालय ने की ऐसी गलती, युवती का खूब उड़ रहा मजाक

Fri, 19 Jul 2024 01:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 01:49 PM IST
सार

आगरा विश्वविद्यालय का हाल देखकर आप भी चौंक जाएंगे। जिस छात्रा का नाम बेबी था, उसका नाम बच्चा कर दिया। अब छात्रा त्रुटि सुधार के लिए भटक रही है। 

 

विज्ञापन
Amazing situation in Agra University: Baby turned into a child student wandering for error correction
आगरा विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की अंक तालिकाओं में त्रुटि को लेकर आए दिन छात्र-छात्राएं विवि के चक्कर लगाते नजर आते हैं। ताजा मामला बीएसी की छात्रा का है। बेबी नाम की छात्रा ने सत्र 2023 में बीएससी की परीक्षा पास की। छात्रा ने डिग्री के लिए आवेदन किया तो उसकी डिग्री में बेबी की जगह बच्चा नाम अंकित कर दिया। अब छात्रा नाम में सुधार के लिए कई दिनों से विवि के चक्कर काट रही है।
विज्ञापन



 
Trending Videos

श्रीमती कलादेवी महाविद्यालय बांगुड़ी शमशाबाद रोड की छात्रा बेबी ने सत्र 2023 में बीएससी की परीक्षा पास की छात्रा ने विवि में डिग्री के लिए आवेदन किया इसमें अंग्रेजी में तो छात्रा का नाम डिग्री पर सही लिखा है लेकिन हिंदी में बेबी नाम के स्थान पर लिखा है कि... प्रमाणित किया जाता है कि बच्चा ने सत्र 2023 में इस विश्वविद्यालय से बीएससी की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण की और बैचलर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त की। छात्रा अपने परिजन के साथ कई दिन से अंक डिग्री में सुधार के लिए विवि के चक्कर काट रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्लीमेंट निरस्त कराने के लिए भटक रहा छात्र
बीएएमएएस 2016 बैच, तृतीय का छात्र अजीत कुमार विवि की कार्यशैली का शिकार हो गया है। पीड़ित एसआरएस आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल भी दिया। दोनों स्तर से आश्वासन मिला लेकिन परिणाम में सुधार नहीं हो सका। इधर विवि द्वारा परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया तो सुधार की उम्मीद छोड़ चुके छात्र ने पुनर्परीक्षा के लिए आवेदन किया और परीक्षा दे दी। परीक्षा के अगले दिन ही छात्र का संशोधित परिणाम अपलोड कर दिया गया। अब छात्र विवि से उसके द्वारा दी गई पुनर्परीक्षा को निरस्त करने की मांग कर रहा है। उसका कहना कि विवि द्वारा सुधारी गई अंक तालिका को मान्यता दी जाए।
 
विज्ञापन

सुधार के निर्देश
परीक्षा नियंत्रक ओम प्रकाश ने बताया कि छात्रा की डिग्री में नाम गलत हो गया है इसमें सुधार के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही संशोधित डिग्री जारी कर दी जाएगी। छात्र के प्रकरण को देखा जाएगा। छात्र हित में निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed