फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala webinar on career in blogging

अमर उजाला वेबिनार: ब्लॉगिंग अब सिर्फ शौक नहीं, अच्छे रोजगार का जरिया भी, ऐसे कमा सकते हैं पैसा

Mon, 27 Sep 2021 10:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 10:39 AM IST
सार

ब्लॉगिंग अब सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि अच्छा रोजगार भी है। तमाम युवा अच्छी सामग्री के साथ ब्लॉग लिख रहे हैं। हिंदी-अंग्रेजी भाषा के नए शब्द सामने आ रहे हैं। उनकी मेहनत रंग भी ला रही है। हर दिन फॉलोअर्स की संख्या बढ़ रही है। ब्लॉगिंग के क्षेत्र में युवाओं की भागीदारी बहुत उपयोगी है। 

विज्ञापन
Amar Ujala webinar on career in blogging
शिवांगी पेसवानी, विक्रम मेहता और गरिमा शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ओर से आयोजित वेबिनार में रविवार को आगरा के दिग्गज और नामचीन ब्लॉगर्स ने ब्लॉगिंग को लेकर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले तक ब्लॉगर्स को लोग गंभीरता से नहीं लेते थे लेकिन अब समय बदल गया है। लोगों का नजरिया भी बदला है। अब ब्लॉग लेखन एक इंडस्ट्री का रूप लेता जा रहा है। नए लोग भी इस विधा में हाथ आजमा रहे हैं। 

विज्ञापन


इस पेशे में उज्ज्वल है युवाओं का भविष्य
फैशन, लाइफ स्टाइल और ट्रैवल ब्लॉगर शिवांगी पेसवानी की पहचान देश के दिग्गज ब्लॉगर्स और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स में होती है। आगरा की निवासी शिवांगी को लाखों लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्लॉग लेखन लोगों को स्मार्ट बनाता है। हर दिन नए आइडिया पर लिखना और वीडियो शूट करना बहुत ही अच्छा अनुभव होता है। इस पेशे में युवाओं का भविष्य उज्ज्वल है। 
विज्ञापन


फाइव स्टार होटलों के खाने की समीक्षा की 
फूड ब्लॉगिंग के क्षेत्र में विक्रम मेहता किसी पहचान के मोहताज नहीं। एक दशक से फूड रेटिंग कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर ताज गोर्मेन्ट्स क्लब की शुरुआत की। पहले अकेले थे, अब 25 युवाओं का साथ है। विक्रम उनके मेंटोर हैं। आगरा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि तमाम होटल-रेस्टोरेंट संचालक इस ग्रुप की रेटिंग पाने के लिए प्रयासरत रहते हैं। स्ट्रीट फूड से लेकर फाइव स्टार होटलों तक के खाने की समीक्षा कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Amar Ujala webinar on career in blogging
मोनिका बत्रा और सागर मुद्गल - फोटो : अमर उजाला
कौशल दिखाने का बेहतरी मंच है यह
मथुरा के सागर मुद्गल की फूड ब्लॉगिंग के क्षेत्र में अलग पहचान है। इंस्टाग्राम पर ‘फूडी सागू’ के नाम से पेज है। उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है। उन्होंने कहा कि ब्लॉगिंग करने से व्यक्तित्व निखरता है। अपनी स्किल दिखाने का यह एक बेहतरीन मंच है, जहां लाखों लोग आपकी प्रतिभा को आंकते हैं। उन्होंने युवाओं को इस क्षेत्र में हाथ आजमाने की सलाह दी। 

दो साल से बढ़ रहा है ब्लॉगर्स का कारवां 
ताजनगरी की गरिमा शर्मा के इंस्टाग्राम पर हर दिन फॉलोअर बढ़ रहे हैं। वह ‘फूडी पंजाबन’ के नाम से इंस्टाग्राम पर पेज चलाती हैं। नई जगह, जायकेदार खाने को एक्सप्लोर करना उनका शौक है। उन्होंने बताया कि दो साल पहले तक युवाओं की भागीदारी इतनी अधिक नहीं थी लेकिन अब लगातार ही यह कारवां बढ़ता जा रहा है। भविष्य के लिए काफी अच्छा है। 

युवा ब्लॉगर्स के लिए बहुत स्कोप है यहां
आगरा की मोनिका बत्रा पेशे से शिक्षिका हैं लेकिन घूमने के शौक ने उन्हें ब्लॉगर बना दिया। इंस्टाग्राम पर ‘घुमक्कड़ी दिल से’ के नाम से पेज संचालित करती हैं। हजारों लोग फॉलो करते हैं। उन्होंने बताया कि नई जगहों पर घूमना और नए डिशेज को टेस्ट करना उन्हें बहुत अच्छा लगता है। युवाओं के लिए ब्लॉगिंग का क्षेत्र रोजगार से भरा हुआ है। हर दिन नए ब्लॉगर्स सामने आ रहे हैं। 

हर उम्र के लोगों के लिए ब्लॉगिंग का क्षेत्र
कम शब्दों में अपनी पूरी बात सोशल मीडिया पर रखने वाले रचित बंसल आगरा शहर के लिए जाना-पहचाना नाम हैं। लंबे समय से ब्लॉगिंग कर रहे हैं। आगरा की खूबसूरत जगहों पर सामग्री को इंस्टाग्राम पर संचालित अपने पेज ‘आगरा लाइव’ पर अपलोड करते हैं। उन्होंने बताया कि युवा ही नहीं हर उम्र के लोगों के लिए ब्लॉगिंग अपनी बात रखने का एक सशक्त माध्यम है। 

लोगों को राह दिखाने का काम है हमारा
ताजनगरी के ही रहने वाले सिद्धार्थ अग्रवाल का मोबाइल एप एक्सेशन बहुत ही कम समय में लोगों की पसंद बन गया है। ताज गोर्मेट्स क्लब के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही वे इस एप्लीकेशन का भी संचालन करते हैं। इस गाइड एप के बारे में उन्होंने बताया कि लोगों को राह दिखाने का हमारा काम है। फॉलोअर्स की संख्या हजारों में है। युवाओं के लिए ब्लॉगिंग का फील्ड बहुत उपयोगी है। 

ब्लॉगिंग, यूट्यूबिंग में अपार संभावनाएं
यू ट्यूबर, वीडियो क्रिएटर और कंटेंट राइटर नवनीत पाठक पंडित से लोग अच्छी तरह से परिचित हैं। थोड़े ही समय में उनके फॉलोअर्स की संख्या हजारों में पहुंच गई है। अपने कंटेंट के जरिए ‘चू चू के फन्स’ के नाम से वह यू ट्यूब पर धूम मचाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि युवाओं के लिए ब्लॉगिंग, वीडियो क्रिएशंस और यू ट्यूबिंग में अपार संभावनाएं हैं। 

मंथन के मोती 
1- ब्लॉगिंग में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं।
2- पेशेवर ब्लॉगर्स बन कर कमा सकते हैं पैसा भी।
3- हर दिन एक घंटा लेखन कार्य की आदत डालें।
4- जरूरत के आधार पर ही वीडियो कंटेंट बनाएं।
5- दूसरे ब्लॉगर्स, यू ट्यूबर्स की क्रिएटिविटी पर भी ध्यान दें।

सफलता के मंत्र
1- क्रिएटिव कंटेंट पर अधिक ध्यान दें।
2- ब्लॉगिंग के विषय का चुनाव सही करें। 
3- आला दर्जे की हो वीडियो क्वालिटी और एडिटिंग। 
4- शुरुआत में फॉलोअर्स नहीं स्क्रिप्ट ध्यान में रखें।
5- कम शब्दों में अपनी बात रखने की आदत डालें।

एक दशक लंबा सफर 
आगरा में ब्लॉगिंग की शुरुआत को एक दशक से अधिक का समय बीत गया है। देश के दिग्गज टेक ब्लॉगर अमित अग्रवाल भी आगरा के ही रहने वाले हैं। उनके ब्लॉग्स की दुनियाभर में धूम है। साइबर क्राइम विषय पर ब्लॉगिंग में रक्षित टंडन एक जाना-पहचाना नाम हैं। देश के तमाम राज्यों की पुलिस को साइबर अपराधियों से निपटने का मंत्र देते हैं। युवाओं के लिए यह क्षेत्र अपार संभावनाओं से भरा हुआ है। हर दिन नए ब्लॉग लेखक सामने आ रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed