{"_id":"5f28f6f2f5623a7a0b05bbbd","slug":"amar-ujala-initiative-maa-tujhe-pranam-on-15-august-independence-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल में देशभक्ति का उल्लास लिए अमर उजाला के संग कहें ‘मां तुझे प्रणाम’, जाहिर करें अपने जज्बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल में देशभक्ति का उल्लास लिए अमर उजाला के संग कहें ‘मां तुझे प्रणाम’, जाहिर करें अपने जज्बात
Tue, 04 Aug 2020 11:58 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Aug 2020 11:58 AM IST
सार
- संकल्प लें कोरोना से आजाद होंगे... एहतियात बरतते हुए मनाएं आजादी का जश्न
- ऑनलाइन प्रतियोगिता और डिजिटल आयोजनों में हिस्सा लेकर सामने लाएं जज्बात
विज्ञापन
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगस्त यानी आजादी के जश्न के महीने की शुरुआत हो चुकी है। अमर उजाला अपने पाठकों, अपने व्यूवर्स के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की तैयारी पूरी कर चुका है। पिछली बार की अपार सफलता के बाद अमर उजाला इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू कर रहा है अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’।
विज्ञापन
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और करवाने की अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए हमने इस बार के अभियान के लिए एक देशव्यापी डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है। तो आप सभी तैयार हो जाइए आयोजनों का हिस्सा बनने, प्रतियोगिता में अपनी और अपने बच्चों की प्रतिभा दिखाने के लिए। साथ ही भारत माता को एक अनूठे अंदाज में साथ मिलकर प्रणाम करने के लिए।
विज्ञापन
जानिए कौन-कौन सी प्रतियोगिताएं होंगी और इनमें कैसे हिस्सा ले सकते हैं आप
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : वीरों को नन्हों का सलाम
दो से आठ वर्ष तक के बच्चों के लिए होगी ये प्रतियोगिता। माताएं बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से तैयार करके उनकी तस्वीर नीचे दी गई वेबसाइट पर अपलोड कर सकती है। टॉप 10 बेहतरीन फोटोग्राफ पुरस्कृत किए जाएंगे।
ड्रॉइंग कॉम्प्टीशन : तस्वीर आजादी की
यह प्रतियोगिता कक्षा-3 से 10 के बच्चों के लिए होगी। सभी बचे प्रतियोगिता की थीम के अनुरूप ड्रॉइंग बनाकर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, क्लास, शहर और ई-मेल पता स्पष्ट लिखा हो। प्रत्येक कक्षा से तीन विजेताओं को चुना जाएगा।
लेखन प्रतियोगिता : देश के नाम पैगाम
यह प्रतियोगिता दो कैटेगरी में होगी। पहली कैटेगरी में - 17 से 22 साल तक के युवा हिस्सा ले सकते हैं। दूसरी कैटेगरी में 23 वर्ष और इससे ऊपर के लोग प्रतिभाग कर सकते हैं। प्रतिभागियों को थीम के अनुरूप स्लोगन या कविता लिखकर नीचे दी गई बेवसाइट पर अपलोड करना होगा। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का हो। दोनों वर्गों में से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

कृपया ध्यान दें : कैसे और कब तक भेजनी हैं प्रविष्टियां
रजिस्ट्रेशन और अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की आखिरी तारीख 11 अगस्त 2020 है। विजेताओं के नाम 15 अगस्त को समाचार पत्र तथा mtp.amarujala.com पर घोषित किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण की तारीख और स्थान की घोषणा बाद में की जाएगी। विजेताओं को प्रमाणपत्र व पुरस्कार दिए जाएंगे।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन का उठाएं लुत्फ
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर काव्य कैफे का आयोजन किया जाएगा। ‘जरा याद करो कुर्बानी’ नाम से कवि सम्मेलन का आयोजन 14 अगस्त को शाम सात बजे से होगा। इसमें देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज और यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों में एलआईसी ऑफ इंडिया का सहयोग रहेगा।
घरों में सपरिवार करें राष्ट्रगान
15 अगस्त को सुबह ठीक दस बजे अपने घर पर सपरिवार सिर्फ 52 सेकेंड दें और साथ मिलकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दिखाने के लिए कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ लें।