फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Amar Ujala Impact: Path cleared by removing illegal encroachment.

अमर उजाला इंपैक्ट : अवैध कब्जा हटवा कर निकलवाया रास्ता

Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Impact: Path cleared by removing illegal encroachment.
बाह: अमर उजाला इंपैक्ट: जैतपुर के गढ़वार गांव में चकमार्ग के विवाद को लेकर अमर उजाला में प्रका​
बाह। जैतपुर के गढ़वार गांव में बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गढ़वार गांव में अवैध कब्जा हटवाकर जेसीबी और ट्रैक्टर चलवा कर रास्ता निकलवाया है। अमर उजाला ने 30 अगस्त के अंक में गोली चल रही है, एक मर गया है..... शीर्षित खबर के जरिये चकमार्ग पर कब्जे के विवाद को उजागर किया।
विज्ञापन

जैतपुर के गढ़वार गांव में चकमार्ग पर कब्जे के विवाद में 29 अगस्त को बलवीर सिंह तोमर एवं पूर्व प्रधान धर्म सिंह पक्ष के बीच टकराव हो गया। चकमार्ग जोते जाने के प्रकरण में गोली चलने की सूचना पर गढ़वार गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जैतपुर पुलिस ने चकमार्ग को जोत रहे ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर सीज किया। मौके से बलवीर सिंह के भतीजे मोहित, धर्म सिंह के बेटे हाकिम सिंह, संजय सिंह को गिरफ्तार कर पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद किया। दोनों पक्षों में चकमार्ग को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

एसओ जैतपुर ने चकमार्ग के विवाद को सुलझाने के लिए बाह के एसडीएम विनोद कुमार को रिपोर्ट भेजी। जिस पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार सुधीर गिरी के नेतृत्व में राजस्व टीम का गठन किया। सुधीर गिरी ने बताया कि चक मार्ग की पैमाइश कर कब्जे को हटवाया है। दोबारा से कब्जा किए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। मौके पर जेसीबी और ट्रैक्टर मंगा कर रास्ते को निकलवाया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक रामशरन तोमर, लेखपाल रामदास शर्मा, राहुल, प्रवेश आदि मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि गढ़वार में ही कब्जे की शिकायत पर दूसरे चकमार्ग की पैमाइश कर रास्ता साफ कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed