{"_id":"6a98fc0543d6b17fa20ad12e","slug":"amar-ujala-impact-agra-municipal-team-repairs-sunken-road-at-gajanan-nagar-turn-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला असर: खबर छपते ही जागा नगर निगम, गजानन नगर मोड़ की धंसी सड़क का गड्ढा कराया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला असर: खबर छपते ही जागा नगर निगम, गजानन नगर मोड़ की धंसी सड़क का गड्ढा कराया दुरुस्त
Thu, 03 Sep 2026 10:18 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:18 AM IST
सार
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर निगम की टीम ने कोठी मीना बाजार के पास गजानन नगर मोड़ पर धंसी सड़क के गड्ढे को भरवा दिया। निर्माण विभाग ने गड्ढे में जीएसबी डालकर मरम्मत की है और नीचे पुराने नाले की मौजूदगी को देखते हुए दोबारा सड़क धंसने पर निगरानी रखने की बात कही है।
विज्ञापन
अमर उजाला असर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान के पास गजानन नगर मोड़ पर सड़क धंसने से बने गड्ढे को नगर निगम प्रशासन ने बुधवार को भरवा दिया। अमर उजाला ने बुधवार के अंक में लोहामंडी जैसे व्यस्त मार्ग को जोड़ने वाली इस सड़क पर हुए गड्ढे की खबर प्रकाशित की थी।
सोमवार रात यह गड्ढा हो गया था। खबर प्रकाशित होने पर नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने निर्माण विभाग को तुरंत आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। क्षेत्रीय अवर अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में टीम ने सड़क पर हुए गड्ढे को भरवाया। गड्ढे में जीएसबी (ग्रेन्युलर सब-बेस) डलवाकर उसे भरा गया। अवर अभियंता ने बताया कि सड़क के नीचे पुराने नाले की मौजूदगी को देखते हुए मौके की स्थिति पर नजर रखी जाएगी।
यदि दोबारा सड़क धंसने या नाले से संबंधित किसी समस्या की स्थिति आती है तो आवश्यक तकनीकी कार्रवाई कराई जाएगी। मुख्य अभियंता अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि गजानन नगर मोड़ पर जिस स्थान पर सड़क धंसी, वहां से पुराना नाला निकलने की जानकारी सामने आई है।