{"_id":"5f70d11949393060f67a290c","slug":"amar-ujala-foundation-s-blood-donation-camp-on-1st-october","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर एक अक्तूबर को, कराइए निशुल्क जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर एक अक्तूबर को, कराइए निशुल्क जांच
Mon, 28 Sep 2020 09:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 28 Sep 2020 09:06 AM IST
सार
फाउंडेशन रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करेगा। एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्त की एक
यूनिट से चार मरीजों का इलाज हो सकता है। इससे प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेटलेट्स और क्रायो तैयार किया जा सकता है, जो विभिन्न बीमारियों के इलाज में उपयोग होता है।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना वायरस जैसी महामारी में मरीजों के लिए रक्त की कमी पड़ रही है। रक्त के अभाव में किसी मरीज का इलाज न रुके, इसके लिए महादानियों से अपील है कि रक्तदान करें। अमर उजाला फाउंडेशन एक अक्तूबर को अमर उजाला कार्यालय, एसएन मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक और जिला अस्पताल ब्लड बैंक में शिविर लगाने जा रहा है।
फाउंडेशन रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी करेगा। एसएन ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. नीतू चौहान ने बताया कि रक्त की एक यूनिट से चार मरीजों का इलाज हो सकता है। इससे प्लाज्मा, आरबीसी, प्लेटलेट्स और क्रायो तैयार किया जा सकता है, जो विभिन्न बीमारियों के इलाज में उपयोग होता है। रक्तदान करने के तीन दिन में प्लाज्मा, एक सप्ताह में रेड ब्लड सेल और तीन महीने में आयरन बन जाता है। हर तीन महीने के अंतराल में रक्तदान किया जा सकता है।
इन पांच बीमारियों की होगी निशुल्क जांच
आप रक्तदान कर रहे हैं तो इसकी एसएन मेडिकल कॉलेज न्यूक्लियर टेस्टिंग से पांच बीमारियों की जांच कराएगा। इस जांच से एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी-सी और मलेरिया की बीमारी की सटीक जांच होगी। निजी लैब में इन बीमारियों की जांच दो हजार रुपये से अधिक है।

Trending Videos
ये कर सकते हैं रक्तदान
18 से 65 साल का स्वस्थ व्यक्ति
45 किलो से अधिक वजन वाले
हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी हो
गंभीर बीमारी न हो, ऑपरेशन नहीं हुआ हो
18 से 65 साल का स्वस्थ व्यक्ति
45 किलो से अधिक वजन वाले
हीमोग्लोबिन 12.5 फीसदी हो
गंभीर बीमारी न हो, ऑपरेशन नहीं हुआ हो