{"_id":"6349160b76de6855590745f8","slug":"amar-ujala-foundation-donated-tricycles-to-handicapped-student-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, अफजल को बैटरी ट्राईसाइकिल नहीं मानो पैर ही मिल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: अमर उजाला फाउंडेशन की पहल, अफजल को बैटरी ट्राईसाइकिल नहीं मानो पैर ही मिल गए
Fri, 14 Oct 2022 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 14 Oct 2022 01:25 PM IST
सार
अफजल मजीद ने अमर उजाला फाउंडेशन को पत्र लिखकर ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। अफजल के पिता रोहता नहर के पास पंक्चर जोड़कर परिवार चलाते हैं। वह पुश्तैनी एक कमरे के घर में रहते हैं।
विज्ञापन
अफजल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमर उजाला फाउंडेशन की टीम बुधवार को जब हाथ-पैरों से दिव्यांग अफजल मजीद के ईदगाह की एक तंग गली में स्थित घर पहुंची तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम ने बैटरी ट्राईसाइकिल भेंट की तो मानो अफजल को पैर ही मिल गए, वह उछलकर सीट पर बैठ गए। उनकी आंखों में खुशी के आंसू थे। बोले कि अब घिसटकर स्कूल और दुकान तक नहीं जाना होगा।
ये भी पढ़ें - Agra: झोलाछाप कर रहे थे मरीजों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भागे
विज्ञापन
विज्ञापन
घिसटकर जाना पड़ रहा था स्कूल तक
ईदगाह की बस्ती में रहने वाले अफजल मजीद ने अमर उजाला फाउंडेशन को पत्र लिखकर ट्राईसाइकिल दिलाने की गुहार लगाई थी। अफजल के पिता रोहता नहर के पास पंक्चर जोड़कर परिवार चलाते हैं। वह पुश्तैनी एक कमरे के घर में रहते हैं। जन्म से ही अफजल के दोनों हाथ और पैरों में विकलांगता है। इस कारण वह पैदल बमुश्किल चल पाते हैं। उनको घिसटकर स्कूल तक जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Agra: झोलाछाप कर रहे थे मरीजों का उपचार, स्वास्थ्य विभाग की टीम को देखते ही भागे
विज्ञापन