{"_id":"5ad6e4564f1c1b84098b52ab","slug":"amar-ujala-celebrated-seventy-years-of-successes","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला मना रहा है सफलता की 70वीं वर्षगांठ, ये शख्सियतें होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला मना रहा है सफलता की 70वीं वर्षगांठ, ये शख्सियतें होंगी सम्मानित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला की 70वीं वर्षगांठ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थापना की 70वीं वर्षगांठ पर अमर उजाला सम्मानित करने जा रहा है ब्रज की धरा का नाम देश और दुनिया में रोशन करने वाली शख्सियतों को।
ये विभूतियां अपने-अपने क्षेत्र की सरताज हैं। किसी ने चिकित्सा के क्षेत्र में नाम कमाया है तो किसी ने शिक्षा की अलख जगाकर अज्ञान का अंधेरा मिटाया है।
ब्रज की अनूठी कला को नई पहचान दिलाने वाले लोग हैं, तो अपनी सांस्कृतिक विरासत को सहेजकर रखने वाले प्रहरी भी। इनके व्यक्तित्व-कृतित्व और सराहनीय सेवाओं पर पेश है एक नजर...
मोहनस्वरूप भाटिया जो ज्ञानदीप शिक्षा भारती स्कूल के सचिव पद्मश्री भाटिया ब्रज की लोक संस्कृति और लोक कलाओं से जुड़े रहे हैं। इस साल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा।

अमर उजाला संवाद
- फोटो : अमर उजाला
डा. डीके हाजरा एसएन मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन विभागाध्यक्ष रह चुके हैं। उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। न्यूक्लियर मेडिसिन के तहत उनकी थायरॉयड की जांच के लिए थायरॉयड स्टुमुलेटिंग हारमोन (टीएसएच) परीक्षण की खोज काफी महत्वपूर्ण है। वह न्यूक्लियर मेडिसिन सोसाइटी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे हैं।
वरिष्ठ होम्योपैथिक फिजिशियन डा. आरएस पारीक ने होम्योपैथी के क्षेत्र में न सिर्फ शहर का बल्कि देश का गौरव बढ़ाया है। वह 25 देशों में अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत कर चुके हैं। दुनिया के 700 से ज्यादा परास्नातक चिकित्सकों को पढ़ाया है।
इनके अलावा डा. लक्ष्मी गौतम, सोम ठाकुर, फोग्सी के अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. रंजना बंसल, एफमेक के अध्यक्ष पूरन डावर, एडवोकेट दयाल सरन, डा. प्रणवीर चौहान, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य दीप्ति शर्मा, पूनम यादव, सुनील विकल, विजय गोयल, अनंत स्वरूप वाजपेयी, पीके झिंदल, डा. एमसी गुप्ता, श्रीभगवान अग्रवाल और बांकेलाल माहेश्वरी को सम्मानित किया जाएगा।