अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : उत्साह-भरोसा और समझदारी, टीका पड़ा कोरोना वायरस पर भारी
सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन के प्रति उत्साह गजब का दिखा। बूथों पर एक साथ तीन पीढ़ी टीकाकरण के लिए आईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सामाजिक दूरी, हाथों की सफाई और मास्क। कोरोना वायरस से बचाव के लिए यही तीन मंत्र दिए, लेकिन वैक्सीन वायरस पर भारी पड़ी। आगरा जिले में इसका नतीजा कोरोना वायरस की दूसरी और तीसरी लहर में दिखा। जिनको टीका लगा, उन पर वायरस प्रभावी साबित नहीं हुआ। इसी उत्साह, भरोसे और समझदारी के चलते ताजनगरी में अब तक 7319823 डोज लग चुकी हैं। इसमें 3866116 को पहली और 3381912 लोगों को दूसरी डोज लगी है। एहतियातन 71795 लोग तीसरी डोज के रूप में बूस्टर डोज लगवा चुके हैं।
दूसरी लहर में मचा था हाहाकार
दूसरी लहर में कोरोना संक्रमण से हाहाकार मच गया था। कई जानें गईं। ऐसे में लोग टीके का महत्व समझे। तीन-तीन पीढ़ियों ने सुरक्षा कवच अपनाते हुए टीकाकरण करवाया। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बूथों पर गए और वैक्सीन लगवाई। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वैक्सीन के प्रति उत्साह गजब का दिखा। बूथों पर एक साथ तीन पीढ़ी टीकाकरण के लिए आईं। ऐसे परिवारों को बूथ पर सम्मानित भी किया। बूस्टर डोज लगवाने में भी तेजी आई और 71 हजार ने तीसरी डोज भी लगवा ली है।