{"_id":"5ca5eff0bdec22145544f5b6","slug":"amar-ujala-aparajita-100-million-smiles-voters-awareness-program-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: अच्छी सरकार चुनने के लिए जरूर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स: अच्छी सरकार चुनने के लिए जरूर करें मतदान
Thu, 04 Apr 2019 05:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 04 Apr 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
मतदान की शपथ लेंती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत कासगंज के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षक, शिक्षिकाओं व छात्राओं ने लोकसभा चुनाव में मतदान की शपथ ली।
कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश यादव ने कहा कि संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है। इस अधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। जब तक हम अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे तब तक हम अच्छे जनप्रतिनिधि को संसद में नहीं भेज सकेंगे।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अच्छा नहीं होगा तो वो क्षेत्र के विकास को भी प्राथमिकता नहीं देगा। अपने मतदान का प्रयोग काफी सोच समझ कर करें। कार्यक्रम में कॉलेज की शिक्षिका प्रीती माहेश्वरी ने छात्राओं को मतदान और लोगों का मतदान के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई।

Trending Videos
'बिना भेदभाव हो विकास'
शिक्षिका संगीता ने कहा कि जनप्रतिनिधि शिक्षित व योग्य होना चाहिए, जिससे वो क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दे सके। बिना भेदभाव के विकास कार्य करे। पिंकी पाल ने कहा कि जनप्रतिनिधि पूरे क्षेत्र का होता है। इसलिए उसे विकास करते समय सभी लोगों के हितों का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
प्रीती यादव ने कहा कि मतदान का अधिकार हमें संविधान ने दिया है। इस अधिकार का प्रयोग सभी को करना चाहिए, जिससे एक सही प्रतिनिधि का चयन हो सके। ज्योत्सना ने कहा कि देश का विकास एक अच्छी सरकार ही कर सकती है। सभी को वोट डालने मतदान केंद्र अवश्य जाना चाहिए, जिससे सही सरकार चुनी जा सके।